RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ओझवलिया-बचरी सड़क निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 मई।आज जिलाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया ने पीरो प्रखंड अंतर्गत बचरी में ओझवलिया-बचरी सड़क निर्माण परियोजना स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने परियोजना स्थल से सभी अतिक्रमणों को शीघ्र हटाने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल से विद्युत पोलों को शीघ्र स्थानांतरित कराने का भी निर्देश संबंधित विभाग को दिया, जिससे परियोजना कार्य में तेजी लाई जा सके।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, भूमि सुधार उप समाहर्ता पीरो, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी पीरो, संबंधित अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतदाता जागरुकता के लिए मीडिया संस्थान होंगे राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023 से सम्मानित।

rktvnews

गढवा :मोबाइल टॉवर कंपनियां लेबर सेस का बकाया विभाग के खाते में कराएं जमा! 263 मोबाइल टावर का 92 लाख 5 हजार उपकर बकाया

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक स‌द्भाव के साथ मनाएं होली : जिलाधिकारी

rktvnews

देहरादून:पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित।

rktvnews

‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में नई शुरुआत, नए चेहरों और नई कहानी के साथ आएगा जनरेशन लीप

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के 10वें दिन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पाँचवें शैक्षणिक सत्र का सफल आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment