RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने सफेद छड़ी दिवस मनाया।

नई दिल्ली/16 अक्टूबर।दिव्यांगों के लिए सुविधाएं पहुंचाने और समावेशन को बढ़ावा देने तथा नेत्रहीनों के लिए आचरण नियमों के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व सफेद छड़ी दिवस का आयोजन किया जाता है। दृष्टिबाधित लोगों के लिए, सफेद छड़ी स्वतंत्रता और गतिशीलता की परिचायक है। अब यह स्वतंत्रता और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करती है। यह दृष्टिबाधित व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से आवागमन और दैनिक कार्य पूरा करने में मदद करती है।
सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) देश के दिव्यांग व्यक्तियों के विकास एजेंडे की देखभाल करने वाला नोडल विभाग है। जनता के बीच सफेद छड़ी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दृष्टि से विभाग ने 30 से अधिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार, वेबिनार, साक्षात्कार और रैली जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। जागरूकता कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व प्रोफेसर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ विशेष साक्षात्कार आयोजित किए गए, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान ने रैली का आयोजन किया। इसी प्रकार अन्य राष्ट्रीय संस्थानों, सीआरसी और अन्य संबद्ध संस्थानों ने भी व्हाइट केन दिवस मनाया।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में PRIDE और ICPS द्वारा संसद, राज्य विधानसभाओं, विभिन्न मंत्रालयों और वैधानिक निकायों के केंद्र और राज्यों के अधिकारियों के लिए आयोजित लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग सम्बन्धी ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया

rktvnews

15 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राष्ट्रपति ने भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य किया अर्पित।

rktvnews

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने बिहार के लखीसराय में पावर ग्रिड सब-स्टेशन के विस्तार की आधारशिला रखी।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:”नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों के सेवन” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने विनय भारती पार्क के पीछे तालाब के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment