RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहटा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 मई।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर,तनय सुल्तानिया ने तरारी प्रखंड अंतर्गत बिहटा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही परिसर में आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं सुगमता बढ़ेगी।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, भूमि सुधार उप समाहर्ता पीरो, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तरारी उपस्थित रहे।

Related posts

सरकार ने विमान रखरखाव, मरम्मत और निरीक्षण (एमआरओ) के लिए ऑटोमैटिक रूट से 100 प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की अनुमति दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में भारत के भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया

rktvnews

विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित!विज्ञापनों के अधिप्रमाणन एवं पेड न्यूज के संबंध में हुआ मंथन।

rktvnews

घोषरामा पंचायत के लोगों से जिलाधिकारी ने किया जनसंवाद!लाभार्थियों ने जाहिर की खुशी।

rktvnews

चतरा: सांसद चतरा-सह-जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक की गई।

rktvnews

जेआईआईएफ के छठे स्थापना दिवस पर केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर स्टार्टअप्स और उद्यमियों से जुड़े।

rktvnews

Leave a Comment