RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया: खुशियों की दास्तां:काजल को संबल योजना से मिली 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि।

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)30 अप्रैल।मध्यप्रदेश शासन की संबल योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव द्वारा जिले के 166 हितग्राहियों के खाते मे तीन करोड इकहत्तर लाख रूपये कि राशि अंतरित कि । जिसमें काजल कोल के खाते मे भी राशि का अंतरण हुआ।
काजल कोल ने बताया कि उनके पिता बचपन में उन्हें छोड़कर चले गए थे। उसके बाद उनकी माता उनका भरण पोषण करती थीं, लेकिन अगस्त 2025 में उनकी माता उमा कोल का भी बीमारी की वजह से देहांत हो गया। जिसके बाद वे अपनी दीदी और जीजू के साथ रहने लगी। उन्होने बताया कि उनकी माता उमा कोल का संबल कार्ड में पंजीयन था। जिसके तहत 2 लाख रूपये कि अनुग्रह सहायता राशि प्राप्त हुई है ।
काजल के परिवार में हुए आकस्मिक एवं असामयिक निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। ऐसे कठिन समय में संबल योजना के तहत दी गई यह सहायता राशि परिवार के लिए सहारा बनकर सामने आई है। प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर राशि सीधे हितग्राही के खाते में अंतरित की गई।
इस मौके पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि संबल योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत दुर्घटना या असामयिक मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे प्रभावित परिवार अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सके। काजल एवं उनके परिजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें कठिन परिस्थितियों में काफी सहारा मिला है।

Related posts

राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें:मुख्य सचिव

rktvnews

बिहार पुलिस करा रही राज्यस्तरीय फोटो प्रतियोगिता।

rktvnews

चतरा:चतरा प्रखंड के देवरिया, सिमरिया प्रखंड के सबानो व टंडवा प्रखंड के कोयद पंचायत पहुंचे उपायुक्त अबु इमरान!आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।

rktvnews

इंदौर:शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कठोर कार्रवाई : कलेक्टर

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ने वि वि में चलाया स्वच्छता अभियान और लिया शपथ।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के जोधपुर में ‘श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय’ के भवन और विधार्थियों के लिए छात्रावास का शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment