RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने मनेर शरीफ में सूफी संत हजरत मख्दूम शाह कमालुद्दीन अहमद यहया मनेरी के उर्स के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मज़ार पर चादरपोशी की।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)09 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मनेर शरीफ स्थित सूफी संत हज़रत सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना शाह कमालुद्दीन अहमद यहया मनेरी रहमतुल्लाह अलैह के 756वें उर्स मुबारक के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मजार पर चादरपोशी की और राज्य में स‌द्भाव, समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली कायम रहने की दुआयें मांगी।
मनेर शरीफ खानकाह पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने मनेर शरीफ खानकाह के गद्दीनशीं सैयद शाह तारिक सुहरवर्दी ऐनायतुल्लाह फिरदौसी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को टोपी और रूमाल भेंटकर उनका अभिनन्दन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आस्तान-ए-हज़रत सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना मखदूम शाह कमालुद्दीन अहमद यहया मनेरी
की मजार पर चादरपोशी की एवं दुआयें मॉगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण तथा उर्स मुबारक में आये श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सवेदनशीलता के साथ शिकायतों और समस्याओं का निराकरण: उपायुक्त

rktvnews

पटना:नीतीश कुमार के सहारे गरीब समागम रैली को सफल करना चाहते हैं माँझी।

rktvnews

सीतामढ़ी के दो डीसीएलआर ने राज्य में हासिल किया प्रथम स्थान।

rktvnews

भोजपुर:पंचायती राज सह प्रभारी म़ंत्री बड़हरा विधानसभा हेमतपुर और राजापुर में एनडीए कार्यकताओ के साथ करेंगे बैठक।

rktvnews

उज्जैन:नाथ संप्रदाय ने दुनिया को योग का वास्तविक अर्थ समझाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक सवार एएसआई को रौंदा, मौके पर मौत।

rktvnews

Leave a Comment