RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महाकुंभ मेले में शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स संस्था के संयुक्त प्रयास से विद्या कुंभ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय का किया गया शुभारंभ।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (एजेंसी,पीआर 24*7)11 नवंबर।बालिका शिक्षा के लिए कार्यरत गैर लाभकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर शिक्षा को बढ़ावा देने और श्रमिक परिवारों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से महाकुंभ मेले में ‘विद्या कुंभ’ विशेष प्राथमिक विद्यालय का शुभारंभ किया। महाकुंभ मेला प्राधिकरण विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने प्रयागराज में विद्या कुंभ अभियान का उद्घाटन किया।
महाकुंभ मेला भारत का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें लाखों श्रद्धालु, साधु-संत, और पर्यटक एकत्र होते हैं। इस मेले की तैयारियों में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रमिक कार्य करते हैं और उनके बच्चे भी मेले में उनके साथ रहते हैं, जिसके कारण उनकी शिक्षा बाधित होती है। विद्या कुंभ का उद्देश्य मेले में आए श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उनके कौशल विकास पर ध्यान देना है। इस चार महीने के कैम्प में बच्चों को मौलिक विषयों के साथ-साथ विभिन्न खेलों और गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। इससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा और वे एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
इस अवसर पर महाकुंभ मेला प्राधिकरण की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “विद्या कुंभ एक सराहनीय पहल है, जो श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी। महाकुंभ मेले जैसे बड़े आयोजन में शिक्षा का यह प्रयास बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।”
एजुकेट गर्ल्स संस्था के स्टेट ऑपरेशन हेड नितिन कुमार झा ने कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों, खास कर लड़कियों के जीवन में शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है। विद्या कुंभ के माध्यम से हम इन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, ताकि वे अपने जीवन में शिक्षा की अहमियत को समझ सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।”
कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा बच्चों को किताबें, पेंसिल, कॉपी, टी-शर्ट और अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट की गई। इस पहल से बच्चों को न केवल शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा, बल्कि उनके जीवन की आधारभूत आवश्यकताएं भी पूरी होंगी। उद्घाटन समारोह में डॉ आनंद सिंह (अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी), राजीव त्रिपाठी (डीसी, बेसिक शिक्षा विभाग) और एजुकेट गर्ल्स संस्था से महत्वपूर्ण प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

लखनऊ:महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शांति सदभावना काव्य दर्पण सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

आईफा रॉक्स: दिलकश संगीत और जश्न की रात।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन!जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

विशाल मिश्रा और अंशुल गर्ग की जोड़ी ने फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के टाइटल ट्रैक से इंटरनेट पर धूम मचाई।

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने उत्पाद नवाचार, विकास एवं वृद्धि (समृद्धि) के लिए इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के स्टार्टअप्स एक्सेलेरेटर्स के दूसरे समूह की चयन प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

rktvnews

चतरा:खराब पड़े चापानल का जल्द से जल्द कराएं मरम्मति: डीसी

rktvnews

Leave a Comment