RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विवाद में आई कुंवर सिंह की प्रतिमा,मामला कुंवर सिंह पार्क आरा का।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 अप्रैल। स्थानीय कुंवर सिंह पार्क स्थित बाबू कुंवर सिंह के सौंदर्यीकरण के पश्चात नव स्थापित बाबू साहेब की प्रतिमा को लेकर पुनः विवाद पैदा हो गया है। विवाद का कारण बना है बाबू साहेब का “घोड़ा”।
इस संदर्भ में क्षत्रिय कल्याण संगठन भोजपुर,बिहार ने एक लिखित शिकायत भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और वन प्रमंडल पदाधिकारी के यहां दर्ज कराई है।संगठन के अध्यक्ष राम कुमार सिंह , हरखेन सिंह,राजू सिंह,जितेंद्र सिंह, मनजी सिंह आदि ने ज्ञापन से मांग किया है की बाबू साहेब अपने  बिछुआ घोड़े का इस्तेमाल स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान करते थे।इसका गवाह इतिहास है।बिहार में जहां भी बाबू साहेब की प्रतिमाएं स्थापित है,उन सभी जगहों पर उनके पसंदीदा घोड़ा ही है पर यहां पार्क के सौंदर्यीकरण के दौरान जो नई प्रतिमा स्थापित की गई है उसमें घोड़ा की जगह घोड़ी को दर्शाया गया है जबकि पूर्व की प्रतिमा में उड़ता हुआ घोड़ा था।संगठन ने मांग किया है की यह बाबू साहेब का अपमान है।प्रतिमा और घोड़े को पुनः निर्माण कराके स्थापित किया जाए।
मालूम हो कि पूर्व में पार्क आरा नगर निगम के अधीन था।लेकिन हाल के वर्षों में जिला प्रशासन ने पार्क को वन विभाग को सौंप दिया है जहां सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है।संगठन के संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना है की अगर हमारी मांगों पर गंभीरता से नहीं लिया गया तो क्षत्रिय कल्याण संगठन के बैनर तले जन आंदोलन चलाया जायेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाकुंभ के सफल समापन पर लोकसभा को संबोधित किया।

rktvnews

दरभंगा:05 प्रखण्डों में यू.डी.आई.डी कार्ड बनाने के लिए लगाया जाएगा शिविर।

rktvnews

मध्यप्रदेश में आवश्यकता के अनुसार संभाग और जिलों की सीमाओं का होगा पुर्ननिर्धारण।

rktvnews

शिक्षा विभाग के तानाशाही और असंवैधानिक कार्य शैली पर रोक लगे:कार्यकारी अध्यक्ष फुटाब प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन के मुख्य प्रवेश द्वार ‘‘द्वारमण्डपम भवन’’ का किया लोकार्पण।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से एशियन मेन्स इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी जे. भागवत राव ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment