RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

देवघर:अस्मिता सिटी लीग में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, दीप प्रज्वलन में बच्चियों की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)29 अप्रैल।जिले के इनडोर स्टेडियम एवं केकेएन स्टेडियम में आयोजित अस्मिता सिटी लीग अंडर-14 एवं अंडर-17 प्रतियोगिता का आयोजन बेहद उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस बहु-खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे पांच प्रमुख खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के युवा महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उप विकास आयुक्त पीयूष सिंहा एवं विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार,जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार और जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर एक खास पहल देखने को मिली, जहां मुख्य अतिथि द्वारा छोटी बच्चियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह दृश्य न केवल प्रेरणादायक था, बल्कि बेटियों के सम्मान और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का एक सकारात्मक संदेश भी दे गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रतियोगिताओं का विधिवत आरंभ हुआ।

बैडमिंटन परिणाम (U-14):

डबल्स विजेता: आरोही एवं सौम्या

उपविजेता: अनुशा एवं सौम्या

सिंगल्स विजेता: आरोही

उपविजेता: आन्या

बैडमिंटन परिणाम (U-17):

डबल्स विजेता: लाड़ली एवं सृष्टि

उपविजेता: लावण्या एवं नेहा

सिंगल्स विजेता: लाड़ली

उपविजेता: सृष्टि

वॉलीबॉल परिणाम:

U-17 विजेता: DAV

उपविजेता: सेंट मेरी

U-14 विजेता: सेंट मेरी A

उपविजेता: सेंट मेरी B


कबड्डी (U-14):

विजेता: भारती विद्यापीठ

उपविजेता: लीला नंद पागल बाबा

इस आयोजन में जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, बैडमिंटन सचिव कनिष्क कश्यप, संयुक्त सचिव अंकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही कोच सोनाली दुबे, राहुल साहा, अभिषेक, हर्ष, गिरधारी, प्रवीर राय, नीतेश पंडित समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और खेल के प्रति समर्पण देखने लायक रहा। इस प्रतियोगिता ने न केवल युवा प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि खेलों के प्रति जागरूकता और प्रेरणा भी बढ़ाई।

Related posts

शेमारू उमंग के चर्चित शो ‘श्रवणी’ के मुख्य कलाकार मोहित सोनकर ने अपने फिटनेस रूटीन को किया साझा।

rktvnews

मोहम्मद हारून हुए सम्मानित।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

गिरीडीह:नगर भवन में सिद्धों कान्हू कृषि एवं वनोपेज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने मयूरहंड के करमा में जैविक संसाधन केंद्र का किया उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment