RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:मोडिफाइड साइलेंसर व ओवरलोड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का शिकंजा, 9 वाहनों के चालान।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)28 अप्रैल।जनपद बागपत में यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई।
प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत 06 मोडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 01 स्कूल वैन का चालान तथा 02 ओवरलोड वाहनों का भी चालान किया गया। इनमें से एक ओवरलोड वाहन को खनन सामग्री का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनपद में सड़क सुरक्षा एवं नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन संचालन के दौरान निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related posts

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई निवेश संवर्धन समिति की बैठक।

rktvnews

सतर्कता और जागरूकता से साइबर क्राइम से बचा जा सकता है : डा विकास कुमार

rktvnews

एलएसएएम13 (यार्ड 81) 08 x मिसाइल लेस एम्युनिशन (एमसीए) बार्ज नौका परियोजना के पांचवें बार्ज का जलावतरण।

rktvnews

मकेर प्रखण्ड के मकेर एवं कौतुकानंदन पंचायत में हुआ जनसंवाद बैठक का आयोजन; काफ़ी बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने लिया भाग।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त कीर्तिश्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

रामगढ़:”हज यात्रा-2025 के मेडिकल टीम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ के डॉ० नसीम अहमद का चयन”।

rktvnews

Leave a Comment