RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में “कन्या रत्न सम्मान अभियान” की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अप्रैल।आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर, गुंजन सिंह की अध्यक्षता में “कन्या रत्न सम्मान अभियान” की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम को निर्देशित किया गया कि नवजात बच्चियों के परिवारों की जानकारी एवं योजनाओं से आच्छादन की स्थिति से संबंधित प्रपत्र अविलंब सिविल सर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उक्त प्रपत्रों को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तक सुलभ कराते हुए नवजात बच्चियों के परिजनों से विधिवत भरवाया जाए तथा उसकी एक-एक प्रति संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए।
इसके अतिरिक्त, सभी 25 योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी बैनर तैयार कर स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रदर्शित कराने का निर्देश दिया गया, ताकि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके एवं पात्र लाभुकों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि महिला एवं बाल विकास निगम एवं आई॰सी॰डी॰एस॰ विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करें, जिससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकतम आच्छादन सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक (डी॰पी॰एम॰), महिला एवं बाल विकास निगम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डी॰पी॰ओ॰), आई॰सी॰डी॰एस॰ सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, डी॰आर॰सी॰सी॰ एवं श्रम विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:दिव्यांगजनों की दिव्यांगता जाँच हेतु 01 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रत्येक दिन आयोजित होगी मेडिकल बोर्ड की बैठक।

rktvnews

चतरा: डीसी ने पत्नी संग किया मतदान।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश।

rktvnews

12 जून को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,आरा लगायेगा रोजगार मेला!500 लोगो को मिलेगा रोजगार।

rktvnews

भोजपुर:मतदाता जागरूकता हेतु तीन संस्थानों द्वारा पदयात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने ठंड को देखते हुए विद्यालय के संचालन अवधि में किया बदलाव।

rktvnews

Leave a Comment