RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

रोहतास में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस और हाईवा में टक्कर, कई घायल।

RKTV NEWS/नासरीगंज (रोहतास), 27 अप्रैल।रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डेहरी–बिक्रमगंज मुख्य मार्ग पर इटिम्हा गांव के पास बारात से लौट रही बस और एक हाईवा ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा ट्रक के चालक और खलासी के दोनों पैर गंभीर रूप से टूट गए। वहीं बस में सवार कई बाराती भी इस हादसे में घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत पास के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही नासरीगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से बचें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Related posts

भोजपुर:मणिपुर राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए नन्दनी कुमारी चयनित।

rktvnews

सोनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज-जहांगीरपुर एवं सैदपुर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम।

rktvnews

स्वामी विवेकानन्द जन्म दिवस विशेष:उठो जागो और तब तक आगे बढ़ो जबतक लक्ष्य तक न पंहुच जाओ : स्वामी विवेकानंद

rktvnews

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए।

rktvnews

रायपुर : राजभवन में आयोजित होगा मेरी माटी मेरा देश – अमृत कलश यात्रा

rktvnews

बिहार: बक्सर: डीके कॉलेज में 30 बिहार बटालियन कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment