
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अप्रैल।भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन से जुड़े पूर्व पुलिस पदाधिकारी कृष्ण चंद्र दुबे का 84 वर्ष की आयु में ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।उनकी स्मृति में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो बलिराज ठाकुर ने की। शोक व्यक्त करते हुए प्रो ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय दुबे एक कड़क मिजाज, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस पदाधिकारी थे।दुबे जी जिस थाने में पदस्थापित होते थे, वहां अपराधी स्वयं क्षेत्र छोड़कर भाग जाते थे।आचार्य भारतभूषण पांडेय ने उन्हें न्यायप्रिय, अनुशासनप्रिय और धर्म, अध्यात्म, साहित्य एवं संगीत में गहरी रुचि रखने वाला व्यक्तित्व बताया ।उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सभा में नंद जी दुबे, जितेंद्र कुमार, शिवदास सिंह, प्रो. अयोध्या प्रसाद उपाध्याय, जनार्दन मिश्र, प्रो. महेश सिंह, पं. मधेश्वर पांडेय, शशिकांत तिवारी, प्रो. दिवाकर पांडेय, राकेश ओझा, डॉ. किरण कुमारी, डॉ. रेनू मिश्र, रंग जी सिंह, डॉ. रवींद्र कुमार ठाकुर, अमिताभ ठाकुर आदि रहे।
