RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

फलेरिया रोग के लिए रात्रि सैंपल संग्रह कार्यक्रम।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 जून। फलेरिया रोग के लिए रात्रि सैंपल संग्रह कार्यक्रम पूरे जिले में जोर शोर से चल रहा है। हर पीएससी में 2/2 केंद्रों पर लोगों के समूह को जांच किया जा रहा है ।इसी क्रम में सर्वेक्षण एवं निगरानी हेतु एसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा के नेतृत्व में जिला फलेरिया विभाग की टीम ने शाहपुर प्रखंड के बरिसवन गांव में रात्रि 9:00 पहुंचकर निरीक्षण किया। इस टीम में केयर इंडिया के चंदन कुमार, VBD ऑफिसर अजीत पटेल, आर्मीगार्ड सत्येंद्र सिंह तथा बड़क कुमार थे। बरिसवन गांव में करीब 300 लोगों का फलेरिया हेतु जांच हो चुका है, जिसमें 5 व्यक्ति फाइलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं। पूरे जिले में बहुत से केंद्रों पर लक्ष्य 300 की प्राप्ति हो चुकी है और कई केंद्रों पर लक्ष्य को पूरा करने हेतु जांच कार्यक्रम चल रहा है। एसीएमओ डॉ कें एन सिन्हा ने बताया कि हमारा जिला फलेरिया विभाग बहुत अच्छे ढंग से ,मुस्तैदी के साथ हर जगह कार्य कर रहा है ।जिसमें विशेष रूप से प्रियंका , रिचा ,विनय जी ,संगीता, संतोष जी ,कौशल आदि काफी सक्रिय हैं ।जल्दी ही क्षेत्र में सभी लोगों को फैलेरिया से बचने के लिए डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की गोली का वितरण होगा। ज्यादा ग्रसित बीमार लोगों का समुचित इलाज भी होगा।

Related posts

केन्द्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में मिले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी।

rktvnews

भोजपुर:नव संकल्प महासभा का आगाज वीर कुंवर सिंह की ऐतिहासिक भूमि से : हुलास पांडेय

rktvnews

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में मंडुवा अन्त ग्रहण के लक्ष के संबंध में बैठक।

rktvnews

रायपुर : विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतदाताओं को लुभाने लिए बांटे जाने वाले सामानों पर रखी जा रही है कड़ी नजर।

rktvnews

लोकसभा के शून्य काल में आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने महादलित समुदायो के मान्यता संबंधी उठाई आवाज।

rktvnews

आरा सांसद ने लोकसभा में उठाया पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला।

rktvnews

Leave a Comment