जयपुर/राजस्थान 29 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईद-उल-अजहा के मौके पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है।
गहलोत ने कहा कि ईद-उल-अजहा का यह त्यौहार हमें आपसी भाईचारे तथा सद्भावना के साथ रहने तथा सच्चाई की राह पर चलते हुए अपने देश के लिए हर कुर्बानी देने की सीख देता है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि देश-प्रदेश के लिए हम हमेशा त्याग और बलिदान करने के लिए तैयार रहें।
मुख्यमंत्री ने ईद-उल-अजहा के इस मुबारक मौके पर प्रदेशवासियों से प्रदेश एवं देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ करने के साथ ही सामाजिक सद्भाव की महान परम्परा को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

