RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु दिए निर्देश।

मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को फोन कर समाधान सुनिश्चित करने की पहल; जरूरतमंद पात्र महिला को विधवा पेंशन से जोड़ने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)24 अप्रैल।जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी के रूप में (ईडीएम) रितेश कुमार उपस्थित रहे।
जनता दरबार में उपायुक्त ने एक-एक कर आए सभी आवेदनों का गहन अवलोकन किया तथा कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क स्थापित कर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस क्रम में चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत ढंगरटोली की निवासी कलावती देवी ने अपने पति के निधन के उपरांत आर्थिक कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना से जोड़ने का अनुरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को कार्यालय कक्ष में तलब कर प्राथमिकता के आधार पर लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट लाभुक ने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पेयजल (चापाकल), अबुआ आवास योजना, मईया सम्मान योजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मामलों सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन, चतरा द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जहां आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रस्तुत कर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:श्री सत्य साईं सेवा संस्थान ने भगवान श्री सत्य साईं के 98वे जन्मदिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजन।

rktvnews

बिहार:आपदा प्रबंधन के लिए इसरो (ISRO) और प्राधिकरण ने मिलाए हाथ।

rktvnews

बिहार मे पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने पर विधायक सहित नेताओं और कार्यकताओं ने सम्राट चौधरी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

सारण:सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता (स्वीप) अभियान को निरंतरता एवं गति प्रदान करने के उद्देश्य से उपविकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

कोरबा:स्थापित गांव को बेदखल कर विस्थापितों के पुनर्वास का कारनामा करेगी एसईसीएल, माकपा ने कहा : भूमि अधिग्रहण और अवार्ड के प्रावधानों के उल्लंघन के खिलाफ होगा आंदोलन।

rktvnews

देवघर:प्राचीन, अनोखा और अलौकिक है बाबा मंदिर में बेलपत्र प्रदशर्नी का आयोजन: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

Leave a Comment