RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:कुशासन बाबू बनकर रह गए हैं नीतीश कुमार: अशोक राम

बिहार में गिरती विधि व्यवस्था के विरुद्ध महागठबंधन ने निकाला प्रतिरोध मार्च।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 20 जुलाई।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आज शनिवार को महागठबंधन (कांग्रेस,राजद,भाकपा माले,सीपीआई,सीपीएम और वीआईपी) के संयुक्त बैनर तले राज्य मे गिरती विधि व्यस्था के विरुद्ध प्रतिरोध मार्च जिला मुख्यालय शहीद भवन आरा से सुबह 11.00 बजे से निकाला गया। भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में गगन भेदी नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। प्रतिरोध मार्च शहीद भवन से निकलकर जिलाधिकारी, भोजपुर कार्यालय पहुचा जो बाद में सभा मे तब्दील हो गया। सभा को सम्बोन्धित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि आज की तिथि में नीतीश कुमार कुशासन बाबू बन कर रह गए है। वर्तमान में बिहार सरकार में अपराधी वेलगाम हो गए है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। चोरी और घूसखोरी प्रशासन के संरक्षण में खुलेआम उत्कर्ष पर है। पूरा बिहार में अराजक माहौल कायम हो चुका है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। यदि समय रहते सरकार इन सभी बिंदुओं पर सार्थक पहल नही किया तो आने वाले समय मे पार्टी (महागठबंधन) बहुत बड़ा जन आंदोलन खड़ा करने के लिए बाध्य हो जाएगी।
प्रतिरोध मार्च में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम, सत्य प्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, श्रीधर तिवारी, रज़ि अहमद, संतोष पांडेय, प्रो. अरुण कुमार सिंह, बिरेन्द्र मिश्रा, अब्दुल शलाम कुरैसी, राकेश त्रिपाठी, अरबिंद सिंह, मनोज कुमार अंजनी, रबिन्द्र कुमार रवि, सूरज प्रकाश, आशुतोष ठाकुर, भानू प्रकाश सिंह, चितरंजन सिंह मुन्ना, बिजली बाबा, पन्नक त्रिपाठी, बिजेन्द्र राय, राजेश कुमार गौतम, लुटावन चौरसिया, हीरा लाल दुबे, श्रीकांत पांडेय, अंजनी पांडेय, रोहित तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, घनश्याम चौधरी, रामानुज दुबे, उदय राम, डॉ शिव नाथ पासवान, मदन मोहन तिवारी, शिव शंकर चौबे, पप्पू पासवान, गजेंद्र चौधरी, इंद्रजीत राम, विकाश यादव, बुटन राम सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा: डीएम की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की हुई बैठक।

rktvnews

इंदौर:गंभीर नदी पुनर्जीवन हेतु भमती एवं रिछा पहाड़ियों का सीमांकन कार्य प्रारंभ।

rktvnews

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन मे राजनीतिक प्रस्ताव ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ और जेपी नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप मे कार्यकाल बढने के प्रस्ताव पारित होने पर भाजपा के कार्यकताओ मे ऊर्जा और खुशी की लहर*

rktvnews

प्रधानमंत्री ने चंद्रपुर से लोकसभा सांसद श्री बालूभाऊ नारायणराव धानोरकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

कामुकता को स्वछन्द करती पॉप संस्कृति।

rktvnews

भोजपुर:इन्वेस्टमेंट सेरेमनी एवं मदर्स डे ज्ञान ज्योति विद्यालय में हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment