RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जैन कालेज में क्रेडिट अवेयरनेस प्रोग्राम”द्वारा छात्रों को दी गई वित्तीय साक्षरता की जानकारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल।एच. डी. जैन कॉलेज आरा में छात्रों के लिए “क्रेडिट अवेयरनेस प्रोग्राम” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आरोग्य ग्रामीण हेल्थकेयर फाउंडेशन द्वारा

बीएफएसआइ सेक्टर स्किल काउंसिल आफ इंडिया के अधिकृत प्रशिक्षण साझेदार के रूप में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन वनस्पतिशास्त्र विभागाध्यक्ष सह समन्वयक डॉ. श्वेता सिंह द्वारा किया गया। यह पहल विशेष रूप से गैर-वाणिज्य पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए थी, ताकि उन्हें वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया जा सके। संस्थान के वरिष्ठ संचालन प्रबंधक आभाष सिन्हा ने छात्रों को क्रेडिट स्कोर, लोन प्रबंधन, डिजिटल भुगतान सुरक्षा और वित्तीय योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं ताकि आर्थिक समस्या का समाधान आसानी से हो सके।उन्होंने बताया कि सही वित्तीय निर्णय छात्रों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बना सकते हैं। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों का हौसला अफजाई करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। प्रो कुमार ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन

विद्यार्थियों को भविष्य बनाने में सहायक, आर्थिक समस्या को सरल और उच्च लक्ष्य निर्धारण में काफी मददगार सिद्ध होंगे।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रंजय रेड्डी द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. पुष्पा द्विवेदी, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. शिवाकांत मिश्रा, डॉ. रंजीत समेत अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Related posts

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 दिसंबर 24

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 600 पेंशनधारी अक्टूबर माह के पेंशन से वंचित : प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

छत्तीसगढ : खेलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किये जा रहे हरसंभव प्रयास : विष्णुदेव साय

rktvnews

बिहार सरस मेला: ग्रामीण शिल्प और हुनर को मिला बड़ा बाज़ार,महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण की मिसाल हुई पेश।

rktvnews

डी.के. कॉलेज “डुमराँव” में बिहार उद्योग विभाग द्वारा बक्सर जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से स्टार्टअप कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment