RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डुमरिया पैक्स अध्यक्ष पद पर श्याम कुमार मोनू निर्वाचित।

शाहपुर प्रखंड के डुमरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित श्याम कुमार मोनू को प्रमाण पत्र देते निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के डुमरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण महौल मे संपन्न हो गया। मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर मतदान किया। मतदान के बाद शाम से शाहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर मे मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। मतगणना का परिणाम श्याम कुमार मोनू के पक्ष में आया। श्याम कुमार मोनू को मिला ताज। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह ने मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी श्याम कुमार मोनू को प्रमाण पत्र दिया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि श्याम कुमार मोनू को कुल 430 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिदंदी कमलकांत पांडेय को 181 मत मिले। श्याम कुमार मोनू को 249 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं अजय कुमार प्रसाद को 29 मत तथा कन्हैया पांडे को 25 मत मिले। मतगणना के दौरान पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी सहित पुलिस बल की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।

Related posts

दरभंगा:डीएम की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

देहरादून:विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम महिला मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नागरिकों से देश के हितों को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया।

rktvnews

भोजपुर के धमार पंचायत के चंदा गांव के काली मंदिर में हुआ चैता का आयोजन।

rktvnews

पटना :विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशाल जलाकर किया शुभारंभ।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब पर कसा शिकंजा — चुनाव एवं त्योहारों को देखते हुए प्रशासन सख्त, छापेमारी तेज।

rktvnews

Leave a Comment