RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:साइकिल रैली से पर्यावरण संरक्षण और लैंगिक अपराधों के खिलाफ चला अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 फ़रवरी। रविवार को हरित सफर, दिशा एक प्रयास सामाजिक संस्था और महिला थाना, आरा के संयुक्त तत्वावधान में “साइकिल पर संडे” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान की पहली कड़ी में साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत जेपी प्रतिमा स्थल से हुई। रैली जज कोठी, पकड़ी चौक, मौला बाग, पुरानी पुलिस लाइन होते हुए रेड क्रॉस, आरा पर समाप्त हुई।
संस्था के निदेशक डा सुनीता सिंह ने बताया की इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ पर्यावरण, महिला सुरक्षा और लैंगिक अपराधों के खिलाफ एकजुटता को प्रोत्साहित करना है। बढ़ते प्रदूषण और प्रकृति को हो रहे नुकसान को देखते हुए यह प्रयास किया जा रहा है कि आम आदमी कम से कम सप्ताह में एक दिन साइकिल चलाए, जिससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा बल्कि लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। इसके साथ ही, संस्था का उद्देश्य सिर्फ पर्यावरण और महिला सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि जो भी सामाजिक मुद्दे जागरूकता के लिए आवश्यक हैं, उन्हें भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा। हर रविवार को इस अभियान के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम पुलिस जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो कि 22 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक चल रहा है। इस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से समाज में अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस पहल के तहत प्रत्येक रविवार को साइकिल रैली आयोजित करने की योजना बनाई गई है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया जा सके। इस अवसर पर हरित सफर के अंतर्गत दिशा एक प्रयास की निदेशक डॉ. सुनीता सिंह, महिला थाना आरा की प्रभारी प्रियंका कुमारी, रेड क्रॉस की सचिव विभा कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता शमशाद प्रेम, लवली कुमारी, खुशी राज, खुशी, आनंद, चिराग और हर्षित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था और पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे हरित सफर के इस अभियान का हिस्सा बनें और पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान दें।

Related posts

उज्जैन:भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेकर संभागायुक्त ने संभाला धार्मिक न्यास,धर्मस्व एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के संचालक का प्रभार।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

rktvnews

सारण:बच्चे अपनी सफलता को अच्छे से सहेजें, अभिभावक बच्चों को अपना कैरियर चुनने में पूरी आजादी दें एवं जरूरी सहयोग करें : आयुक्त

rktvnews

पटना: आपदा प्रबंधन विभाग सचिव ने वीसी के माध्यम से की सभी जिलों के आपदा मामलों की प्रगति की समीक्षा,दिए महत्वपूर्ण निदेश।

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने मिशन परिवार विकास अन्तर्गत परिवार नियोजन पखवाड़ा के लिए जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने अरवल जिले को दी लगभग 111 करोड़ रुपये की सौगात, 144 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment