RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने पूर्व सांसद स्वर्गीय महिंद्रा कुमारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जयपुर/राजस्थान 28 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने 27 जून को पूर्व सांसद एवं पर्यावरण प्रेमी स्वर्गीय महिंद्रा कुमारी की पुण्यतिथि पर अलवर जिले के सागर स्थित स्मृति वन पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जूली ने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र कुमारी के जीवन से हमें आज भी प्रेरणा मिलती है। अलवर के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आज भी लोगों द्वारा याद किया जाता है। युवरानी महिंद्रा कुमारी पर्यावरण प्रेमी होने के साथ-साथ दीन दुखियों की सेवा करने वाली शख्सियत थी। इसके साथ-साथ पूर्व सांसद रहते हुए उन्होंने अलवर जिले को विकास की अग्रणी श्रेणी में आगे बढ़ाने का कार्य किया इसलिए युवरानी महेंद्र कुमारी को शत-शत नमन कर आज भी याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण का अद्भुत उदाहरण रही महेंद्र कुमारी ने अलवर का जो विकास किया वह आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अमिट छाप छोड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होकर उन्होंने अलवर का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज उनके पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह उसी राह पर आगे बढ़कर अलवर के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

rktvnews

अंग दान करेंगे रामबाबू प्रसाद चौरसिया।

rktvnews

दरभंगा:बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रभारी मंत्री ने की बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त के निर्देश पर “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों का होगा आयोजन।

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश: देश का ग्रोथ इंजन :जनपद बागपत में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

26 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment