RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पेंशनधारियों के जीवन प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन अपडेट करने के संबंध में आने वाली फर्जी कॉल से बचने की अपील।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 08 जनवरी।जिला पेंशन अधिकारी ने साइबर अपराधियों द्वारा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन अपडेट करने के संबंध में की जाने वाली फर्जी कॉल से बचने की अपील की है। अपराधी के पास पेंशनधारक का पूरा डाटा , नियुक्ति दिनांक, पीपीओ नम्बर, आधार नम्बर, सेवानिवृत्ति तिथि जैसी समस्त जानकारी उपलब्ध होने के कारण पेंशनधारकों को ऑनलाइन अपडेशन के संबंध में भरोसा दिया जाता है। वर्तमान में साइबर अपराधियों द्वारा पेंशन निदेशालय का हवाला देकर पेंशनरों को पूरा डाटा बताकर जीवन प्रमाण-पत्र अपडेट करने के लिए ओटीपी साझा करने की बात प्रकाश में आई है।
पेंशनर द्वारा गलती से ओटीपी साझा करने पर अपराधी को बैंक खाते का डायरेक्ट एक्सेस कन्ट्रोल मिल जाता है और पेंशनर के खाते की राशि फर्जी खाते में स्थानांतरित कर दी जाती है। पेंशनरों को जागरुक रह कर हमेशा सावधानी बरतने की जरुरत है। पेंशन निदेशालय द्वारा कभी भी किसी पेंशनर का जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन अपडेट करने के लिए कॉल नहीं किया जाता है और न ही ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र अपडेट किया जाता है।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के एनएसएस कैंप का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 अगस्त को नई दिल्ली में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

बक्सर जिला न्यायालय में मना संविधान दिवस।

rktvnews

सारण:डीएम और एसपी ने किया इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

अंतर्मन..! : राजेश कुमार पाण्डेय

rktvnews

भोपाल:पीएमएफएमई योजना से प्रेमलता गृहिणी से बनी सफल उद्यमी।

rktvnews

Leave a Comment