RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने कोषागार का किया निरीक्षण, प्रत्येक डीडीओ बिल की निकासी की गहनता से जांच के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)12 अप्रैल। शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा कोषागार का औचक निरीक्षण कर कोषागार के माध्यम से सरकारी विभागों तथा निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO’s) द्वारा राशि की निकासी अथवा भुगतान के संदर्भ में पूरी प्रक्रिया पर गहन निगरानी हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिला के वित्तीय स्थिति के लेखाजोखा का ब्रेन होता है कोषागार, कोषागार पदाधिकारी यह जरूर सत्यापित कर लेंगे कि डीडीओ के द्वारा प्रेषित विपत्र कोषागार संहिता के नियम के अनुकूल है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि निकासी प्राप्त आवंटन में उल्लेखित दिशा-निर्देश के आलोक में ही की जा रही है।
उपायुक्त ने कोषागार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक डीडीओ बिल की गहन जांच करें । उन्होने कर्मियों के मानदेय/ वेतन के भुगतान के संदर्भ में कहा कि स्थापना कर्मी का नाम, पदनाम, जन्म तिथि एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं का मिलान ऑनलाइन अथवा सर्विस बुक से करते हुए उसके वेतन भुगतान के पूर्व कार्यालय में उनके वास्तविक रूप से कार्यरत होने के संबंध में संतुष्ट हो लिया जाए। सभी कर्मियों को वेतन भुगतान उसके पक्ष में निर्गत पे स्लिप या सर्विस बुक में अंकित लेखा सत्यापन के आधार पर ही किया जाए। वेतन या पेंशन भुगतान के पूर्व कर्मियों के बैंक खाता संख्या का सत्यापन उसके पासबुक या चेक के आधार पर निश्चित रूप से कर लिया जाए ।
उपायुक्त ने कोषागार में प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थित की जानकारी ली तथा क्लर्क से प्रतिनियुक्ति अवधि पूछा। उपायुक्त द्वारा कोषागार पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से बुक ट्रांस्फर, सब अलॉटमेंट, अनयूज्ड अलॉटमेंट, फ्रेश अलॉटमेंट की जानकारी ली गई। साथ ही जिला में कितना पीएल एकाउंट और पीएल सबहेड है उन सभी का डिलेट मांगे। कोषागार पदाधिकारी को निर्देशित किया है वैसी राशि जो खर्च नहीं हो पाएगी उनको संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर सरेंडर करायें । उन्होने प्रत्येक सप्ताह एसी/डीसी विपत्र समायोजन और पीएल खाता की समीक्षा हेतु निर्देशित किया। मौके पर कोषागार पदाधिकारी सीताराम प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ पौधारोपण।

rktvnews

विधानसभा आम चुनाव 2023!संभागीय आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की चर्चा,अंतिम मतदाता सूची 4 अक्टूबर को होगी जारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 मार्च 24

rktvnews

भारत और अर्जेंटीना ने द्विपक्षीय कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विनिमय को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर-आईएनटीए कार्य योजना 2025-27 पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया।

rktvnews

दुष्यंत स्मृति समारोह!“दुष्यंत आवाम को आवाज देने के उपक्रम में ग़ज़लकार हो गए, उन्होंने ग़ज़लकार होने के लिए ग़ज़ल नहीं लिखीं:डॉ. विजय बहादुर सिंह

rktvnews

Leave a Comment