RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2026 का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)12 अप्रैल। शनिवार को सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार तथा राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार इंडोर स्टेडियम, दुमका में जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2026 (Back to School) के 21 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी BRP एवं CRP को निर्देशित किया कि विद्यालय स्तर पर आयोजित 16 दिवसीय गतिविधियों के अंतर्गत वे अपने-अपने आवंटित विद्यालयों का नियमित भ्रमण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहना चाहिए।
साथ ही उन्होंने विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन (MDM) की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि विद्यालय भ्रमण के दौरान स्वयं भोजन की गुणवत्ता की जांच कर सुनिश्चित करें कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम में जिला परिषद के उपाध्यक्ष ने भी अपने संबोधन में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सभी मिलकर उसका समाधान करें। इस अवसर पर सभी को यह शपथ भी दिलाई गई कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहेगा तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उपस्थित सभी अतिथियों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए इसे सफल बनाने हेतु मूल मंत्र दिया—
“पढ़ेगा झारखंड, तभी तो आगे बढ़ेगा झारखंड।”
इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, साथ ही जिला स्तर से अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं के जिला प्रतिनिधियों, जैसे Centre for Catalyzing Change (C3), Piramal Foundation, Language and Learning Foundation, ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related posts

एमईआईटीवाई/एनआईएक्सआई ने यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस डे कार्यक्रम में भाषानेट पोर्टल का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा व जिला समाज कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न!दिये जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: एसपी ने जिले के चौरी और सिकरहट्टा थाने का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

अमेरिका की कांसुल जनरल ने मिल्क मंत्रा का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:मतदान केंद्रों पर राजनैतिक दल से किसी प्रकार की न ली जाए सहायता: डीएम,भोजपुर

rktvnews

दरभंगा:अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर में बंदियों के मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कानून की जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment