RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:शिक्षकगण अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के कारण हमेशा रखे जाएंगे याद: उमा शंकर सिंह ,सचिव ,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग

सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों एवं शिक्षा पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 01 मार्च।उमा शंकर सिंह ,सचिव ,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शुक्रवार को रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा फरवरी माह में सेवानिवृत होने वाले दो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं 16 सेवानिवृत शिक्षकों को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिवालय स्थित सभागार में सम्मानित किया । उन्होंने शिक्षकों को मोमेंटो, शॉल एवं सभी तरह की पावनाओं को देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते। आप शिक्षकगण अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के कारण हमेशा याद रखे जाएंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शशि प्रकाश सिंह निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने शिक्षकों को उनके जीवन भर की मेहनत और योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी सेवानिवृत शिक्षकों को नव साक्षर भारत प्रोजेक्ट उल्लास के जन चेतना केंद्र से जुड़ने का आह्वान भी किया।
जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं और उनका योगदान न केवल एक पीढ़ी तक सीमित रहता है बल्कि यह अनंत काल तक चलता है। उन्होंने जानकारी दी कि माह जनवरी 2025 में भी 28 सेवानिवृत शिक्षकों को उपायुक्त रांची महोदय द्वारा सेवानिवृत्ति के दिन सभी लाभ दिए गए थे और यह कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर अवर सचिव शिक्षा, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, जिले के सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्रम संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक तथा बाल श्रम, बाल विवाह एवं समरूप जिला स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बिहार महिला क्रिकेट टीम ने उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम को 81 रनों से किया पराजित।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:अमेरिका के दवाव में सीज फायर संदेह के घेरे में : कृष्ण मोहन ठाकुर

rktvnews

सुप्तावस्था में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:नए समाहरणालय सभागार में दिया गया माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment