RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शनिवारीय नुक्कड़ श्रृंखला में ‘ ई कइसन इलाज ‘ नाटक की हुई प्रस्तुति।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जून।सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शनिवारीय नुक्कड़ श्रृंखला में शनिवार को साहेब लाल यादव द्वारा लिखित व निर्देशित ई कइसन इलाज ” की प्रस्तुति की गईं. विदित हो कि प्रत्येक शनिवार स्टेडियम गेट, रमना मैदान में यह नुक्कड़ श्रृंखला आयोजित हुई
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रोफेसर आलोक सिंह व शिक्षाविद सनोज कुमार ने किया। आलोक सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता हैं लेकिन आज के धरती के ये भगवान इलाज कम मरीजों का आर्थिक शोषण ज्यादा कर रहें हैं। सनोज कुमार ने कहा कि इलाज के नाम पर आज आम जनता का आर्थिक, मानसिक और शारीरिक दोहन हो रहा हैं. कार्यक्रम का संचालन युवा नेता व समाजसेवी अभय विश्वास भट्ट ने किया।संस्था के अध्यक्ष संजय राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि नुक्कड़ का यह अभियान जन जागरूकता के लिए किया जा रहा है।
नाटक में छोटे छोटे क़स्बा से ले कर बड़े शहरों तक फैले डॉक्टर के नेटवर्क को दिखाया गया।एक कस्बे के छोटे छोटे डॉक्टर कमीशन के लिए मरीज को शहर के डॉक्टर के पास भेजते है।जांच के नाम पर लूट, दवाई के नाम पर लूट, ऑप्रेशन के नाम पर लूट को नाटक में विषय बनाया गया. नाटक के मुख्य भूमिकाओं में दीपावली श्रीवास्तव, अम्बुज राजा, डॉ अनिल सिंह, लड्डू भोपाली, बीरेंद्र ओझा बम, राजा कुमार, अंकुश कुमार व साहेब लाल यादव रहें. धन्यवाद ज्ञापन रंगकर्मी लड्डू भोपाली ने किया।कार्यक्रम में विजय कुमार , सुधीर शर्मा, कमलेश कुंदन, भोला भट्ट,आलोक कुमार टूटू, करण कुमार, डॉ पकंज भट्ट आदि शामिल रहें।

Related posts

बक्सर:मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन।

rktvnews

इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 16वीं डब्‍ल्‍यू एच ओ-आई आर सी एच वार्षिक बैठक में भारत ने हर्बल औषधि विनियमन में अपनी अग्रणी भूमिका प्रदर्शित की।

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली जिला स्तरीय बैंकर्स तिमाही बैठक!नाबार्ड ऋण योजना 2024-25 की बुकलेट का विमोचन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बक्सर, चौसा एवं इटाढ़ी के विभिन्न छठ घाटों की तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

गया: 23 अप्रैल की शाम से पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 2,236 करोड़ रुपये के लागत वाली सीमा सड़क संगठन की 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को वर्चुअल माध्यम से समर्पित की

rktvnews

Leave a Comment