RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षाात्मक बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)12 अप्रैल।उप विकास आयुक्त-सह-उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, दुमका अनिकेत सचान की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षाात्मक बैठक कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता, प्रमंडल संख्या-02, दुमका, सभी सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता एवं सभी जिला समन्वयक उपस्थित थे।

बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई

जल जीवन मिशन अंतर्गत बंद पड़े जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मति हेतु प्राथमिकता के आधार पर प्राक्कलन तैयार करते हुए शीघ्र अनुमोदन कराने का निर्देश दिया गया।

एसवीएस (SVS) क्लस्टर योजनाओं के सभी संवेदकों को निर्देश दिया गया कि लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तांतरण की कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, जिन ग्रामों में शत-प्रतिशत एफएचटीसी (FHTC) का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं सभी घरों में नियमित जलापूर्ति हो रही है, वहां हर घर जल सत्यापन का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।

ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि बंद पड़े चापाकलों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मति कराते हुए ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही, जिला एवं प्रखंड स्तर से प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत ग्राम स्तर पर तरल एवं ठोस कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु ग्रामीणों के साथ बैठक कर जागरूकता बढ़ाने तथा उक्त संरचनाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए पंचायत स्तर पर प्लास्टिक पृथक्कीकरण केंद्र के निर्माण हेतु मुखिया एवं जलसहिया को प्रेरित करने को कहा गया।
बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करें।

Related posts

उतराखंड:राज्य की पांचों लोकसभा सीटों में मतगणना की सभी तैयारी पूर्ण :अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय जोगदंडे

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेल के डॉयरेक्टर ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का किया आयोजन!ऑडियो माध्यम से कार्यक्रम का हिस्सा बने केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:खो-खो बालक अंडर-14 खेल प्रतियोगिता 2024 के दूसरे दिन का खेल हुआ संपन्न।

rktvnews

कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह को बधाई देने पहुंचा भाजपा भोजपुर युवा मोर्चा।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने जयपुर शहर में रैन बसेरे का किया निरीक्षण,निराश्रितों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल बांटे।

rktvnews

Leave a Comment