RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ओरल हेल्थ शिविर आयोजित, 98 छात्राओं की जांच।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)12 अप्रैल। शनिवार को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे व्यापक जन-जागरूकता अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), चतरा में विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।
शिविर का नेतृत्व सदर अस्पताल, चतरा के दंत चिकित्सक डॉ. प्रभात कुमार सुमन ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को मौखिक स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए दांतों की नियमित सफाई, प्रतिदिन कम-से-कम दो बार ब्रश करने की आदत तथा सही ब्रशिंग तकनीक के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। साथ ही संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली को बेहतर दंत स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया।
शिविर के दौरान कुल 98 छात्राओं का ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग किया गया, जिसमें 21 छात्राओं में दंत संबंधी समस्याएं पाई गईं। चिन्हित छात्राओं को आवश्यक परामर्श प्रदान करते हुए आगे की जांच एवं समुचित उपचार के लिए संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया। साथ ही सभी छात्राओं को डेंटल किट भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में हरि शंकर (DPA-NCD), शशि भूषण शास्त्री (सोशल वर्कर, NTCP) एवं सोनी कुमारी (स्टाफ नर्स) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

बागपत:पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने रंग ए दोआब कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोपाल:बच्चों ने किए विभिन्न प्रजातियों की रंग-बिरंगी तितलियों के दर्शन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान” (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

rktvnews

वैशाली:आचार संहिता लागू, निर्वाचन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

rktvnews

दोहा-छंद’ पर सिद्धि प्राप्त करने में सफल हुई हैं मधु रानी लाल!साहित्य सम्मेलन में पुस्तक ‘अंतस की आवाज़’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

भोजपुर:कुलपति के साथ हुई वार्ता विफल कर्मचारी महासंघ का धरना जारी:चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment