बड़हरा विधायक द्वारा 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने हेतु दिलाई गई शपथ।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 जून।भारतीय जनता पार्टी द्वारा केन्द्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष की सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण काल की सफलता पर संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को बड़हरा विधानसभा के सलेमपुर मंडल का संकल्प सभा सह शक्तिकेन्द्र चौपाल कार्यक्रम महामाया देवी परिसर पीपरा सलेमपुर में हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सलेमपुर मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी और संचालन मंडल महामंत्री मधुरेन्द्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित थे। अन्य अतिथियों में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,विधानसभा संयोजक धीरज सिंह,मंडल प्रभारी हरेराम चंद्रवंशी, जयंत प्रकाश शामिल थे।
मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 11 वर्षो मे जितना विकास किया,उतना पिछले साठ वर्ष में नही किया था। नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार ने देश और बिहार में सभी वर्गो सहित गरीबों के लिए बहुत लाभ दिए। आज गरीब परिवार के लिए पाँच लाख का आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज हो रहा है।यह योजना विश्व मे सबसे बड़ी योजना है।गरीबो के लिए पाँच किलो अनाज,आवास,बिजली, गैस आदि दिया जा रहा है। आज बिहार की लड़कियाँ सरपट साईकिल चला कर स्कूल जा रही है और पढाई कर आगे बढ़ रही है।बिहार में चारो तरफ विकास दिख रहा है।महिला, युवा, किसान और गरीब सभी के लिए सरकारी योजनाएं धरातल पर दिख रहा है। आज हम विकसित भारत की ओर कदम बढा चुके है और जरूरी है कि हम सभी संकल्प ले कि अपने देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाएँ।
कार्यक्रम मे उपस्थित बहुतायत महिलाएं, कार्यकर्ता और मंडल के आम नागरिकों को बड़हरा विधायक द्वारा संकल्प प्रपत्र के माध्यम से शपथ दिलाया गया। सभी लोगो ने अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि आज हम देश के विकास को 2014 के पहले के काल और उसके बाद के काल से देखेंगे तो पता चलेगा कि हम 11 वर्षों में सभी क्षेत्रो मे विकास किए है। आज हमारी आर्थिक मजबुती और आत्मनिर्भरता बढा है,जिससे भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है । बहुत जल्द हम तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएँगे।बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार चतुर्मुखी विकास कर रही है।
सलेमपुर मंडल का विकसित भारत संकल्प सभा के साथ शक्तिकेन्द्र चौपाल का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी पंचायतों के बूथ स्तरीय कार्यकताओं की उपस्थिति रहा।
कार्यक्रम में मुखिया मुकेश कुमार,राज कोकिल बिंद,मोहम्मद शमीम अंसारी, दीपक दूबे,धनंजय सिंह,ताना मिश्रा, अरविंद पांडेय, शत्रुघ्न गोंड़,रामाकांत चौधरी, शंकर तुरहा, दिनेश गुप्ता, गुप्तेश्वर चौधरी, रेणु देवी, सोनु सिंह,भरत चंद्रवंशी, शत्रुघ्न चंद्रवंशी, रामजी पासवान,ददन बिंद,रामदयाल बिंद,बदरी बिंद आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

