RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार के चंदन कुमार पांडेय साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव निर्वाचित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अप्रैल।ऑल बिहार साइकिल पोलो एसोसिएशन के सचिव चंदन कुमार पांडेय को वर्ष 2026-29 के लिए साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया का महासचिव निर्वाचित किया गया है। इसकी जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.ओम प्रकाश सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासंघ में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी बिहार के खेल जगत और युवाओं में काफी हर्ष है।जारी सूची के अनुसार, चंदन कुमार पांडेय को महासचिव, पश्चिम बंगाल के सुवेंद्रो मल्लिक को अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ के तोषेंद्र वर्मा को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया है। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2029 तक रहेगा।यह उपलब्धि न केवल चंदन कुमार पांडेय के लिए, बल्कि पूरे बिहार के खेल समुदाय के लिए गौरव की बात है।

Related posts

हत्या की प्रयास करने के मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी ।

rktvnews

प्रभात साहित्य परिषद् द्वारा “समय के स्वर” अंर्तगत काव्यपाठ व विमर्श का किया गया आयोजन।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पेंशनर्स के लिए अहम निर्णय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग दे सकेगा आरजीएचएस में ओपीडी की निर्धारित सीमा में शिथिलता।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने भारतीय नौसेना कार्मिकों के व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ाने के लिए कोच्चि में समेकित सिमुलेटर परिसर ‘ ध्रुव ‘ का उद्घाटन किया

rktvnews

भोजपुर : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने हेतू कांग्रेस का धरना।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने बालू घाटों की नीलामी को लेकर बैठक की, नीलामी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment