RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में सांसद निधि अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा!योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश।

चतरा/झारखंड 02 फरवरी।समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में सांसद निधि अंतर्गत संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 17 वीं लोकसभा में अबतक 208 योजनाओं का अनुसंसा माननीय सांसद चतरा लोकसभा क्षेत्र सांसद सुनील सिंह द्वारा किया गया है। जिसमे से 118 योजनाएं पूर्ण हो चुकी है। इसे लेकर उपायुक्त ने शेष बचे योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश कार्यकारिणी एजेंसी को दिया।
वहीं बैठक में जानकारी दिया गया कि कौलेश्वरी पर्वत पर सामुदायिक भवन का निर्माण, सामूहिक स्नानघर एवं शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्यकारिणी एजेंसी को इसे भी जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

2अप्रैल को बिहार आयेंगे अमित शाह।रोहतास के चंदन पहाड़ी की लघु शिलालेख का करेंगे अवलोकन।।

rktvnews

बागपत:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बागपत में 1500 लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत में सामूहिक योग अभ्यास कर दिया संदेश करो योग रहो निरोग।

rktvnews

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में परिवारों के लिए डिज्नी-थीम वाले दो नए शानदार अनुभवों की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:आश्रम से जो सेवा प्रकल्प चलाएं जाते हैं,वो सबके कल्याणार्थ होता है।

rktvnews

पटना: अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग वर्षा सिंह को विभाग में दी गई विदाई।

rktvnews

उमरिया:बाघ हमले की घटना में साहसिक कार्य हेतु रेंज ऑफिसर अंजू वर्मा सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment