RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )11 अप्रैल। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के द्वारा प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मासिक निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वाराणसी में बीएसई का मेगा निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

हरियाणा:प्रदेश में एमएसएमई को दिया जा रहा बढ़ावा: मुख्यमंत्री

rktvnews

खुली बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत 15वीं ई-नीलामी में 2255 बोलीदाताओं को 1.89 एलएमटी गेहूं और 0.05 एलएमटी चावल की बिक्री।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आदि कर्मयोगी अभियान के तहत संचालित आदि सेवा पर्व कार्यक्रम का समापन- 17 से 02 अक्टूबर तक 399 गांवों में किया गया ग्राम सभा का आयोजन, विलेज एक्शन प्लान पर हुई चर्चा।

rktvnews

विधानसभा अध्यक्ष ने नरबदिया में आयोजित सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया – श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की – श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल ने चातुर्मास के लिए भेंट किए 51 लाख

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान का दो दिवसीय दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment