RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:होम गार्ड बहाली के नाम पर ठगी से सावधान रहें – जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)10 अप्रैल।चतरा जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिनांक 01 अप्रैल 2026 से संचालित हो रही होम गार्ड बहाली प्रक्रिया के क्रम में जिला प्रशासन के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ असामाजिक तत्व अभ्यर्थियों को भ्रमित कर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। प्राप्त शिकायतों के अनुसार, अज्ञात मोबाइल नंबरों से संपर्क कर होम गार्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है।
इस संबंध में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने स्पष्ट कहा है कि जिले में चल रही होम गार्ड बहाली प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सिफारिश, बिचौलिया अथवा धन लेन-देन का कोई स्थान नहीं है। इस प्रकार की कोई भी मांग पूरी तरह फर्जी एवं गैरकानूनी है।
उपायुक्त ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि वे ऐसे किसी भी फोन कॉल, संदेश या व्यक्ति के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना, साइबर सेल या जिला प्रशासन को दें, ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सतत निगरानी कर रहा है तथा दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को बहाली प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन, चतरा द्वारा सभी अभ्यर्थियों से पुनः आग्रह किया गया है कि वे केवल आधिकारिक सूचना एवं निर्धारित प्रक्रिया पर ही भरोसा करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी से दूर रहें। प्रशासन निष्पक्ष एवं पारदर्शी बहाली प्रक्रिया के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related posts

भोजपुर:आइसा का राज्यव्यापी हस्ताक्षर अ भियान संपन्न, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जदयू के प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की महत्पूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

एक्ट्रेस युविका चौधरी को डेलिवरी के बाद हुआ डिप्रेशन, आइये जानते हैं पोस्ट पार्टम को मैनेज करने के तरीके:डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौसा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:डॉ. मीरा सिंह ‘मीरा’ को ‘जनहित साहित्य अकादमी सम्मान 2026’ मिलने पर बक्सर के साहित्य जगत में हर्ष की लहर।

rktvnews

Leave a Comment