RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अप्रैल।आज जिला आपूर्ति कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।जारी आंकड़ों के अनुसार, इंडेन के 30 वितरकों के पास 6408 सिलेंडर, भारत गैस के 6 वितरकों के पास 2779 सिलेंडर और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 9 वितरकों के पास 1499 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस प्रकार कुल 10,686 एलपीजी सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध हैं।
प्रशासन ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार सिलेंडर डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही की जा सकेगी।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर अधिकृत वेंडर के माध्यम से ही गैस सिलेंडर लें। गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है, इसलिए एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और पैनिक बुकिंग से बचें। गैस कंपनियों के टोल फ्री नंबर—1906 (इमरजेंसी), 1800-2333-555 (इंडेन/एचपीसीएल), और 1800-22-4344 (बीपीसीएल) पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष (06182-248702) तथा अनुमंडल स्तर पर आरा, पीरो और जगदीशपुर के नंबर भी जारी किए गए हैं।

Related posts

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में हुआ रेड रिबन मैराथन।

rktvnews

किसान विरोधी राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति का प्रारूप वापस लो: सुदामा प्रसाद

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दरभंगा:माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर: सफलतापूर्वक संपन्न हुआ वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

झारखंड राज्य का निर्माण एवं अलग आदिवासी मंत्रालय भाजपा की देन!भाजपा ने बार बार किया आदिवासी समाज का सम्मान : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

Leave a Comment