RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘कला एवं व्यक्तित्व’ पर व्याख्यान आयोजित।

प्रज्ञा प्रवाह के अभा कार्यकारिणी सदस्य रामाशीष सिंह ने कहा—गुरु केवल शक्ति से परिचय कराते हैं, साधना खुद करनी होगी।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 9 अप्रैल। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के संरक्षण में श्रुति मंडल का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां ‘कला एवं व्यक्तित्व’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य रामाशीष सिंह उपस्थित रहे। व्याख्यान को संबोधित करते हुए रामाशीष सिंह ने कला एवं व्यक्तित्व के संबंध में सारगर्भित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कला और व्यक्तित्व कई चीजों से मिलकर बना है। व्यक्तित्व आपके भीतर है, कहीं बाहर नहीं है। उन्होंने उदाहरण के साथ व्यक्तित्व विकास की जानकारी प्रदान की।
कला साधना को लेकर उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपके जीवन में गुरु की केवल इतनी भूमिका है कि वे आपको आपके भीतर की क्षमता एवं शक्ति से परिचित कराते हैं। कला साधना को निखारने का काम आपको स्वयं करना होगा। उन्होंने नाट्यशास्त्र के प्रकटीकरण के संबंध में जानकारी देते हुए इसकी सारगर्भित व्याख्या की। कला का विस्तृत वर्णन करते हुए नृत्य, संगीत, गायन, वादन के साथ ही विभिन्न कलात्मक तत्त्वों की भी जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को भारतीय संगीत की विशेषता एवं पाश्चात्य संगीत की नकारात्मकता से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अपने भीतर परिवर्तन लाने के बाद ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति डॉ. शर्मा ने कहा कि इस विश्वविद्यालय का स्वरूप निराला है। रामाशीष सिंह ने अब तक की श्रृंखला को सोदाहरण प्रस्तुत किया और हम सभी ने मनोयोग के साथ सुना और समझा है। वर्तमान में इस तरह की विचारधारा कम होती जा रही है। हमारे देश का सांस्कृतिक इतिहास महत्वपूर्ण है, प्राचीन काल से हमारे वेदों में ऐसे श्लोक का वर्णन है, जिसके द्वारा बहुत कुछ करने की संभावना है। आज कई तरह के शोध हो रहे हैं, जिसके माध्यम से इन चीजों को सामने लाने की आवश्यकता है। श्री सिंह का वक्तव्य सभी के जीवन में आत्मसात करने लायक है।
मंच संचालन अतिथि व्याख्याता डॉ. परमानंद पांडेय ने किया। सहायक प्राध्यापक विवेक नवरे ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. राजन यादव, अधिष्ठाता संगीत संकाय प्रो. नमन दत्त, श्रुति मंडल संयोजिका डॉ. दीपशिखा पटेल, सदस्य डॉ. हरिओम हरि व डॉ. दिवाकर कश्यप सहित शिक्षकगण व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Related posts

उज्जैन:श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत 18 वी संध्या में कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जीवन अनुकरणीय – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

आगमी 13 मई 23 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,भोजपुर मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

जबलपुर में बनेगा टेक्सटाइल का अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर: मुख्यमंत्री

rktvnews

पीएफसी ने गुजरात सरकार के साथ 25,000 करोड़ रुपए की विद्युत परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment