RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा;निबंधन व्यवस्था दुरुस्त करते हुए राजस्व बढ़ायें : आयुक्त

आयुक्त ने गढ़वा के निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)09 अप्रैल।प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज गढ़वा स्थित जिला निबंधन (रजिस्ट्री) कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन कार्यालय की कार्यप्रणाली, राजस्व संग्रहण एवं आम जनता को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। वहीं राजस्व संग्रहण की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए लक्ष्य के अनुरूप इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने कहा कि निबंधन कार्यालय सरकार के राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। ऐसे में राजस्व संग्रहण को प्राथमिकता देते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने दस्तावेज निबंधन (डीड रजिस्ट्री) एवं रजिस्ट्री के दौरान ली जानेवाली शुल्क संग्रह की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की राजस्व क्षति नहीं होने देने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अस्वीकृत डीड, विवाह निबंधन (मैरिज रजिस्ट्रेशन), भूमि/संपत्ति निबंधन, लंबित मामलों, ऑनलाइन एंट्री एवं रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने निबंधन कार्य समय सीमा के भीतर निष्पादित करने, ऑनलाइन प्रणाली को और सुदृढ़ करने, दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन एवं सुरक्षित संधारण सुनिश्चित करने, आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने, कार्यालय में दलाल किस्म के लोगों की आवाजाही को सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही संपत्ति के सही मूल्य के अनुसार निबंधन करने, स्टाम्प शुल्क की सही संग्रह करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा जनता को पारदर्शी एवं सरल सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। कार्यालय का संचालन पुरानी भवन में होने के संबंध मे आयुक्त को बताया गया कि कार्यालय नये भवन में सिफ्ट करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया, जहां बेहतर स्थान है।
निरीक्षण के दौरान अवर निबंधन पदाधिकारी रविश राज सिंह उपस्थित रहे।
इससे पूर्व, आयुक्त के गढ़वा पहुंचने पर स्थानीय सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम एवं नजारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
आयुक्त ने अनुमंडल कार्यालय का भी भ्रमण किया, जहां सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने उनका स्वागत किया।

Related posts

भोपाल:सीवर सफाई और कचरा संग्रहण के कार्य में लापरवाही न बरतें – ऊर्जा मंत्री तोमर

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना : प्रतिमाह एक हजार रुपए से बच्चों के भविष्य की नींव रख रही पूर्णिमा।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में लगभग 743 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास।

rktvnews

शहरों को मुख्यधारा की जलवायु कार्रवाई में मदद करने के लिए बेंगलुरु ने सम्मेलन की मेजबानी की।

rktvnews

भोजपुर:ऑनलाइन व्याख्यान में बिहार में आपदा प्रबंधन हेतु आपदा मित्र समूह बनाने की जरुरत पर चर्चा : प्रो. संजय कुमार

rktvnews

पाठक के ह्रदय में लघुकथा के प्रति जिज्ञासा और रोचकता का भाव होना आवश्यक:बलराम अग्रवाल

rktvnews

Leave a Comment