RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

वैशाली:जिले में शराबबंदी के विरुद्ध लगातार छापेमारी, सख्त कार्रवाई जारी।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)08 अप्रैल।वैशाली जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। यह अभियान जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर लगातार संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में जुरावनपुर गोपालपुर थाना (विदुपुर) क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी की गई, जिसमें एक अल्टो कार से लगभग 300.0 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। उक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान संलिप्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने में आमजन की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

पटना :मुख्यमंत्री ने गया जी में अत्याधुनिक MSME प्रौद्योगिकी केंद्र का किया शिलान्यास।

rktvnews

राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत प्रस्तुतियाँ, पद दंगल और रिम भवई की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्र मुग्ध।

rktvnews

भारतीय विदेश व्‍यापार संस्‍थान ने टाइम्स बी-स्कूल रैंकिंग 2026 में पहला स्थान प्राप्‍त किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 मार्च 26

rktvnews

गढ़वा:प्रशासी अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर विदाई-सह- सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

होली के रंग में डूबे नजर आए रघुपति यादव,पारंपरिक रूप से ग्रामीणों के बीच मनाई होली।

rktvnews

Leave a Comment