RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार में ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, 15 अप्रैल तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )08 अप्रैल। पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार नवीन कुमार सिंह ने की, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।
इस बैठक में उत्तर बिहार के 21 जिलों—पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज, अररिया, पश्चिम चंपारण, सुपौल, वैशाली, बेगूसराय, मधेपुरा, मधुबनी, कटिहार, पूर्णिया, सारण, सिवान, खगड़िया, सहरसा, शिवहर, किशनगंज और सीतामढ़ी—के उप-विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी तथा जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान निदेशक नवीन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोलने की दिशा में विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 2000 ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 अप्रैल 2026 तक सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए चयनित ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से आधार सेवा केंद्र शुरू कर दिए जाएं, ताकि आम नागरिकों को आधार से जुड़ी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।
बैठक में अपर सचिव नज़र हुसैन, विशेष कार्य पदाधिकारी ललित राही सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।

Related posts

नारनौल:ब्लॉक स्तर पर सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता आयोजित ।

rktvnews

बिहार एथेलेटिक्स संघ की वार्षिक आम बैठक संपन्न।3-5 जून 23 को आयोजित होने वाले 89वी बिहार राज्य जूनियर और सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 23 संबंधी दिशा निर्देश किए गए जारी।

rktvnews

नारनौल:शहरों में एक सप्ताह चलेगा सघन स्वच्छता अभियान ,सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरेंगे : उपायुक्त

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल को फोटोग्राफर भूमेश भारती ने अपनी नवीनतम कॉफी टेबल बुक ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की।

rktvnews

अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के माले उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने चरपोखरी प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान।

rktvnews

सारण:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत अपील की सुनवाई जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।

rktvnews

Leave a Comment