RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : करनामेपुर मे 96 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार! भेजे गये जेल।

करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार व पुलिस बल द्वारा 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार दो शराब धंधेबाज

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत करनामेपुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ करनामेपुर बाजार से मोटरसाइकिल सवार दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से 180 एम एल का 96 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 17.28 लीटर है। पुलिस ने उक्त शराब और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है। इस संबंध मे उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत करनामेपुर थाना मे कांड संख्या 31/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले मे दोनों गिरफ्तार सनंदन पासवान और राजू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सनंदन पासवान बक्सर जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के छोटकी नैनीजोर के शिवजी पासवान का पुत्र बताया जाता है। जबकि राजू कुमार झारखंड के धनबाद जिला के धनसार थाना क्षेत्र के भवतरिणी मनईताङ के ददन पासवान का पुत्र बताया जाता है।

Related posts

सोमनाथ मंदिर अटूट आस्था, दिव्यता और भारत की शाश्वत आत्मा के पवित्र प्रतीक के रूप में खड़ा है: प्रधानमंत्री

rktvnews

भोजपुर: आरा हाउस सहित कॉलेज की हुई सफाई ,प्रदूषण मुक्त हो परिसर:प्राचार्य आलोक कुमार

rktvnews

81 करोड़ की लागत से ओरछा में होगा श्री राम राजा लोक का भव्य निर्माण मुख्यमंत्री चौहान ने किया भूमि-पूजन।

rktvnews

जयपुर:अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

राजस्थान:सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों का आंकड़ा 15 हजार के पार जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 2310 शिकायतें, दूसरे स्थान पर 1334 शिकायतों के साथ टोंक।

rktvnews

राजस्थान:डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने सम्भाला उपमुख्यमंत्री का पदभार।

rktvnews

Leave a Comment