RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)08 अप्रैल।उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी कीर्तिश्री के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में किया गया। यह प्रशिक्षण 08 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी 12 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद चतरा के कार्यपालक पदाधिकारी तथा विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 37 फील्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्य डीआरडीए निदेशक सह मास्टर ट्रेनर अलका कुमारी एवं जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची से आए जिला समन्वयक सन्नी आनंद द्वारा संपादित किया जा रहा है। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चतरा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं एवं नीतियां निर्धारित होती हैं। अतः सभी कार्यों को गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ त्रुटिरहित ढंग से संपादित किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जिज्ञासा होने पर प्रशिक्षकों से तत्काल समाधान प्राप्त करें, ताकि क्षेत्र में कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, प्रपत्रों के उपयोग, मोबाइल आधारित डेटा संकलन प्रणाली एवं कार्य निष्पादन की बारीकियों को विस्तार से समझाया जा रहा है। साथ ही व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस बार की जनगणना प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। टैबलेट एवं मोबाइल आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से डेटा संकलन किया जाएगा, जिससे सूचनाओं का संग्रहण अधिक तेजी, सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ संभव होगा। साथ ही आम नागरिकों को मोबाइल एवं कंप्यूटर के माध्यम से स्व-गणना की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत संबंधित अधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संपादित करेंगे। आम जनता से भी अपील की गई कि वे सही एवं सटीक जानकारी प्रदान कर जनगणना को सफल बनाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनुरंजन झा, सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं संबंधित कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:SIR-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु विधानसभावार स्थापित होंगे मतदाता सहायता केंद्र, मतदाताओं को मिलेगी हर आवश्यक जानकारी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश मंत्री परिषद की बैठक:प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान क्रियान्वयन (पीएम-जनमन) की स्वीकृति।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में गढ़े हैं नए कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविरों में आये छात्र छात्राओं को ऑन स्पॉट साइकिल क्रय की राशि दी जा रही है।

rktvnews

अमित शाह ने आज गुजरात के मेहसाणा में दूधसागर रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा संचालित श्री मोतीभाई आर. चौधरी सागर सैनिक स्कूल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया।

rktvnews

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने आज राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment