RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित समीक्षा बैठक, गर्मी को देखते हुए पेयजल स्रोतों के युद्धस्तर पर मरम्मती के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)07 अप्रैल।समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से संबंधित समीक्षा बैठक उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आहूत की गई । बैठक में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुआ ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्कतानुरूप खराब पड़े चापाकल एवं जलमीनार की करते हुआ चालू रखने का निदेश दिया गया। ओडीएफ प्लस गांव, 5 स्टार मॉडल गांव, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
उपायुक्त द्वारा सोमवार को चाकुलिया प्रखण्ड के क्षेत्र भ्रमण के क्रम में संज्ञान में आए बंद जलापूर्ति योजनाओं एवं चापाकलों को जल्द से जल्द चालू करने का निर्देश दिया गया । पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर अंतर्गत पटमदा प्रखण्ड के बांगुरदा बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना में आई क्षति को लेकर एनएचएआई से सम्पर्क एवं समन्वय स्थापित कर शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया । बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पाइपलाइन बिछाने से संबंधित लंबित कार्य को 20 सितंबर तक पूर्ण करने की बात कही गई।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा में लाभुकों को प्रोत्साहित कर शौचालय का निर्माण में तेजी लाने का निदेश दिया गया । साथ ही पूर्ण हो चुके अबुआ आवास के लाभुकों को शौचालय की सुबिधा सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। लंबित ठोस एवं तरल कचड़ा प्रबंधन वाले गाँव में कार्य पूर्ण करते हुए तक ओडीएफ प्लस घोषित करने का निदेश दिया गया। सी.पी.ग्राम एवं झारजल पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को निदेशित किया गया ।
बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर सुनील कुमार, आदित्यपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक एवं प्रखंड समन्वयक तथा अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

जगमग अयोध्या: राम नवमी से पहले सिग्निफाई ने किया शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों को रौशन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में चल रही चुनावी तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

मानव जीवन में गृहस्थ आश्रम सर्वश्रेष्ठ : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

बक्सर: डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण!हीट वेव को लेकर आवश्यक प्रबंध का लिया जायजा

rktvnews

भाजपाईयों ने फूंका चाचा और भतीजे का पुतला!विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं की पिटाई और एक कार्यकर्ता की मृत्यु पर भाजपा भोजपुर ने मनाया काला दिवस।

rktvnews

राजस्थान:अजमेर के श्रीनगर में भामाशाह राठी परिवार ने बनवाया 2.64 करोड़ का संस्कृत स्कूल।

rktvnews

Leave a Comment