RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

नौसेना प्रमुख ने लद्दाख की जांस्कर नदी के लिए चादर ट्रेक अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया।

नई दिल्ली/17 जनवरी।नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने 16 जनवरी 2024 को आईएनएस शिवाजी से भारतीय नौसेना के चादर ट्रेक (लद्दाख में जमी हुई जांस्कर नदी पर) अभियान अर्थात लंबी दुर्गम पैदल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नौसेना प्रमुख ने इस दल की कमान संभालने वाले कमांडर नवनीत मलिक को औपचारिक रूप से बर्फ काटने की कुल्हाड़ी सौंपी और उनके सफल अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अभियान के दौरान 14 सदस्यों वाली टीम 11,000 फीट की ऊंचाई पर शिखर की ओर चढ़ेगी और फिर राष्ट्रीय ध्वज तथा नौसेना पताका फहराएगी।
यह अभियान भारतीय नौसेना की साहसिक भावना को प्रदर्शित करने का प्रतीक है। इसका उद्देश्य विभिन्न चुनौतियों एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति का सामना करने में सक्षम एक सशक्त और लचीला कार्यबल तैयार करना है।

Related posts

भोजपुर:नुक्कड नाटक ‘असली धन: श्रम संसाधन’ विभाग की प्रस्तुति रही सराहनीय।

rktvnews

भोजपुर:बिहिया में आयोजित छात्र-युवा कन्वेंशन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को बड़ी बढ़त दिलाने का संकल्प।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज आरा में ‘वैश्विक वित्तीय करियर’ पर अमेरिका से पधारे नीरज कुमार ने दिया व्याख्यान।

rktvnews

आरा रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में शराब के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

सोने और चांदी से बिजली मीटर बना की जा रही थी तस्करी सोने और चांदी की तस्करी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 जनवरी 25

rktvnews

Leave a Comment