RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 13वीं बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )07 अप्रैल। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 13वीं बैठक सम्पन्न हुयी। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० उदयकांत ने प्राधिकरण से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें प्राधिकरण की 12वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन प्रतिवेदन पर चर्चा हुई और अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 24 नवम्बर 2005 को नई सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने आपदा प्रबंधन के लिये कई कार्य किये हैं। बाढ़, सुखाड़, अगलगी, भूकम्प, हीटवेव आदि आपदाओं के कुशल प्रबंधन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया बनायी गयी। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को मुफ्त भोजन, नकद अनुदान के अतिरिक्त फसल क्षति अनुदान, गृह क्षति अनुदान, पशु क्षति अनुदान आदि की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित सरदार पटेल भवन में गृह विभाग के साथ आपदा प्रबंधन विभाग और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कार्यालय भी बनाया गया है। यह आधुनिक एवं भूकम्परोधी भवन है। इसके छत पर हेलीपैड बनाया गया है, जिसका उपयोग आपातकाल में किया जा सकता है। यहां राज्यस्तरीय आपदा नियंत्रण केन्द्र भी है, जिससे आपदा प्रबंधन में काफी सहायता मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों की मदद पहुंचाने के लिये प्रतिबद्ध है। हम मानते हैं कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का होता है। आप सबसे अनुरोध है कि आपलोग आपदा प्रबंधन के लिये अच्छे ढंग से काम करें तथा आपदा पीड़ितों को समय से सहायता उपलब्ध करायें।
मुख्यमंत्री के समक्ष बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गयी। मुख्यमंत्री ने ‘बिहार की आपदा प्रबंधन यात्रा’ पुस्तक का विमोचन किया।
बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० उदयकांत, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पी०एन० राय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य के०के० मिश्र, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य नरेन्द्र कुमार सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य प्रकाश कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य एस०डी० झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सह आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव मो० वारिश खान उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के मंत्रीगण, अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव / सचिव सहित अन्य वरीय अधिकारी जुड़े हुये थे।

Related posts

गढवा जिला फुटबाल संघ के द्वारा रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में अंतर जिला प्रतियोगिता के सेमी फाइनल का मैच बोकारो एवं रांची टीम के बीच खेला गया।

rktvnews

67वीं राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीवाल (अण्डर-17) बालक खेल प्रतियोगिता के लिए जिले से 10 प्रतिभागी चयनित!चयनित प्रतिभागी आरा जिला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वॉलीवाल (अण्डर-17) बालक खेल प्रतियोगिता में लेंगे भाग।

rktvnews

भोजपुर: AIM डांस अकादमी का ग्रांड फेयरवेल संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में निर्मित “जैक्सन हॉल्ट” के OTT platform पर रिलीज होने पर फिल्म के निर्माता और निर्देशक को दी शुभकामनाएं

rktvnews

लखीसराय: महिलाएं महिला संवाद में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं अधिकारों की रक्षा का ले रही संकल्प गाँव –समाज के विकास की कर रही परिकल्पना।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:अगिआंव के पवना पंचायत में हुआ हिंदू जागरण मंच इकाई का गठन।

rktvnews

Leave a Comment