RK TV News
खबरें
Breaking Newsअभिव्यक्ति

आरा लोकसभा : किसकी हुई हार ?पश्चाताप तो करना ही पड़ेगा :डा दिनेश प्रसाद सिन्हा

डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा

RKTV NEWS/डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा,16 जून।राष्ट्र हित में सोचने, करने और सर्वस्व न्योछावर करने वाले जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी का अस्तित्व सामने आया।लंबे संघर्ष के बाद भाजपा सांसद ने सदैव जनता के हित में कार्य किया। मेहनत और ईमानदारी के बदौलत अब तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पुनः पदस्थापित हो गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने सहयोगियों के बल पर विश्व की सर्वश्रेष्ठ पार्टी से लेकर प्रधानमंत्री स्थापित है जो गौरव की बात है।
आरा के सबसे प्रतिष्ठित और विकास पुरुष के नाम से प्रचलित ,शहर से देहात तक सबकी जुबां पर आर के सिंह का नाम चल रहा था, जीत की शत प्रतिशत गारंटी भी थी ।लेकिन उनकी हार से वाद विवाद का दौर चल रहा है, लोग अपने-अपने स्तर से जवाब भी खोज रहे हैं ,कारण भी ढूंढ रहे हैं, लेकिन मतदाताओं को जो करना था उसके परिणाम भी सामने आ गए।
भाजपा और सहयोगी दल भी चुनाव में सक्रियता से लगे रहे। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते गया मतदाताओं के रुझान और खुशी में कमी आने लगी जिसके कारण चुनाव में हार हुई। किन कारणो से हार हुई इस पर पार्टी विचार करेगी, मंथन भी हो रहा है, लेकिन यह कार्य उपरी स्तर का है। फिलहाल हार से सदमा लगा,छवि दागदार हुई,मेहनत सफलीभूत नहीं हुआ, लेकिन क्या आपने सोचा की हार किसकी हुई? हारा कौन? हार क्या आर के सिंह की हुई? नहीं हार तो जनता की हुई। आरके सिंह पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और वरीय आईएएस अधिकारी के रूप में देश भर में उनकी प्रतिष्ठा सदैव बनी रहेगी। अपने आप से पूछना पड़ेगा की हमको क्या मिला? कितनी बड़ी और भयानक भूल हुई यह तो आने वाला समय बतायेगा। विकास का पहिया निर्बाध रूप से घूम रहा था, ऐतिहासिक कायों का सिलसिला जारी था, बिजली के लिए,एक ट्रांसफार्मर के लिए, रात भर खुले बदन जागकर बिताने वाले, शादी में पटना जाने और आने में बारात का समय गुजर जाता था, ट्रेन और स्टेशन की मांग करते करते कई दशक गुजर गए, फोरलेन पर सरपट दौड़ती बड़ी बड़ी गाड़ियों की कतार, शिक्षा के खुलते नए सभी आयाम, बच्चों को नई दुनिया का सैर करने के लिए रमना मैदान का सौंदर्यकरण, अब इसको कौन गति देगा,कौन सा आवाज केंद्रीय मंत्रिमंडल से एक टेलीफोन पर काम कर पाएगा, यह सोचने और महसूस करने की जरूरत है। कहने में कोई गुरेज नहीं कि हमने अपने विकास पुरुष शीर्ष नेता को धोखा दिया, उनके पीठ पर खंजर भोंका है,उनके अरमानों से धोखा किया है,उनके विश्वास को तोड़ा है उनकी भावनाओं को आहत किया है, यह हार आरके सिंह की नहीं बल्कि जनता की हार हुई है। इसका तो पश्चाताप करना ही पड़ेगा।
आर के सिंह में मेरिट है तो स्थान भी मिलेगा और सम्मान भी, लेकिन आपको क्या मिला?
आर के सिंह के हार जाने से भाजपा और एनडीए की सरकार कमजोर हो गई?नहीं बल्कि और मजबूत और शक्तिशाली बनकर जनहित का कार्य और उसी से भी ज्यादा उत्साह से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में प्रारंभ हो गया है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे सर्वमान्य लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी तीसरे बार प्रधानमंत्री बन गए हैं और स्थाई सरकार चलाएंगे।देश मे विकास अनवरत होता रहेगा। भोजपुर जिला के विकास की लकीर जो माननीय पूर्व मंत्री जी द्वारा खिंचा गया है उससे ना कोई मिटा पाएगा ना बड़ी लकीर बना सकेगा। बिहार सरकार द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि भीषण गर्मी चल रही है पावर निर्वाध रूप से चलनी चाहिए इसके लिए ना राज्य सरकार से ना केंद्र सरकार से कोई कटौती की बात कही गई है। गर्मी से खपत बढ़ा हुआ जिसकी भरपाई के लिए प्रयास जारी है।अफवाह चुनाव में भी फैलाया गया था कि संविधान खतरे में है, 400 से पार सीट लाकर आरक्षण समाप्त करना चाहते, आदि इस प्रकार अफवाह फैलाई जा रहा है कि आरके सिंह जी द्वारा बिजली की कटौती हो रही जो बिल्कुल ही आधारहीन और तथ्यहीन है। आरके सिंह को लाखों लोगों ने मत दिया है ,उन पर विश्वास किया है ,उन्हें जीताना चाहते थे लेकिन गलतफहमियों से काफी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई के लिए पुनः सजग , प्रयासरत और राष्ट्रीय हित में और आगे बढ़कर कार्य करने की जरूरत है।भोजपुर की जनता निश्चिंत रहे बिजली मे कोई कटोती नही होने वाला है। आपको आर के सिंह जी को याद रखना है और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यो के धरोहरो को सुरक्षित रखना है।चाहे वह रमना मैदान हो,चाहे निर्माणाधीन सांस्कृतिक भवन हो,चाहे निर्माणाधीन घंटाघर हो,चाहे शहीद स्मारक हो।आरा रेलवे स्टेशन,धरहरा नहर ये सभी हमारे धरोहर है,जिसे संजोय कर रखना हम सभी भोजपुर वासियो का कर्तव्य है। आरके सिंह उम्मीद है,विकास के प्रतीक है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम के केन्द्रीय प्रभारी सह संयुक्त सचिव, भारत सरकार ,महावीर प्रसाद ने अपने दौरे के दूसरे दिन शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने पुरी में नौसेना दिवस के समारोह में हिस्सा लिया।

rktvnews

विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाने पर एनएसएस के समन्वयक और स्वयंसेवको को कुलसचिव ने किया सम्मानित।

rktvnews

बिहार: बक्सर जिले को जनजीवन हरियाली अभियान में मिला प्रथम स्थान।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार अग्निशमन सेवा, नगर निगमों और प्रशिक्षित युवक-युवतियों के समन्वयन से कार्य करने की बनी सहमति।

rktvnews

भोपाल:रागा प्रोफेशनल ने ‘द स्किन एक्सपर्ट ऑफ इंडिया 2025’ के ग्रैंड फिनाले में किया देश के तीन टॉप स्किनकेयर एक्सपर्ट्स को सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment