RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पूर्वी चंपारण:शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई उनकी 103 वीं जयंती।

चकिया/ पूर्वी चंपारण 02 फरवरी।नगर परिषद के चकिया केसरिया रोड में बाजार समिति शहीद जगदेव चौक पर स्थित अमर शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा पर लोगों ने फूलमाला पहना कर उनकी 103 वीं जयंती धूमधाम से मनायीं l गणमान्य लोगों ने उनके द्वारा दलितों पिछडो व अकीलियतो के हक कि लड़ाई की चर्चा की ।जयंती के अवसर पर सारण निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी ध्रुव नारायण प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू का सपना था कि पिछड़े समाज को मुख्य धारा में लाकर उनका सर्वांगिक विकास किया जाय।इसीलिए उन्होंने नारा दिया था कि सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है। उन्होंने हमेशा दलित पिछड़े व अकीलियतो की हक की लड़ाई लड़ी।वही पिपरा विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी बिक्रम कुशवाहा ने कहा कि जब तक दलित पिछड़ा व अकलियत समाज शिक्षा पाकर उच्च ओहदे पर नहीं पहुंच जाता तब तक जगदेव बाबू का सपना पूरा नहीं होगा l कार्यक्रम में अधिवक्ता विजय शंकर, महेश प्रसाद कुशवाहा, विजय कुशवाहा मुकेश कुशवाहा, नन्द लाल प्रसाद कुशवाहा, बिपिन प्रसाद कुशवाहा, गयाशुदिन अंसारी, नरेश भगत, रामाकांत प्रसाद कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे l

Related posts

सरकार ने 15 जुलाई 2024 से 90 दिनों के लिए व्‍हाइट गुड्स (एसी और एलईडी लाइट) के लिए पीएलआई योजना के लिए एप्‍लीकेशन विंडो फिर से खोली।

rktvnews

‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा ‘पोर्टल पर किसानों की जमीन का करवाया जाएगा शत प्रतिशत पंजीकरण: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

बाबा साहेब अंबेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि एवं बाबरी मस्जिद विध्वंस शहादत दिवस पर भाकपा-माले ने लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ मार्च निकाला।

rktvnews

ध्रुवनारायण ने सारण स्नातक क्षेत्र से दाखिल किया पर्चा।

rktvnews

विधानसभा आम चुनाव-2023 अंतर्गत गठित प्रकोष्ठो कि प्रथम समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment