RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:वरिष्ठ कथाकार व जनपथ के संपादक अनंत कुमार सिंह का निधन, साहित्य जगत में शोक!

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अप्रैल।जनपथ पत्रिका के संपादक व वरिष्ठ कथाकार अनंत कुमार सिंह का आज उनके पैतृक गाँव बहेरा (गया) में एक लंबी बीमारी के बाद हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अनंत कुमार सिंह आरा-भोजपुर के साहित्यिक और सांस्कृतिक गलियारों में लगभग चार दशकों तक रचनात्मक रूप से सक्रिय रहे और अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। इस दुख की घड़ी में आरा और आसपास के साहित्यकारों व संस्कृतिकर्मियों ने एक शोक सभा आयोजित कर एक मिनट का मौन रखा और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्मृति सभा का संयुक्त आयोजन जनवादी लेखक संघ (जलेस), प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) व जन संस्कृति मंच (जसम) आरा के साथ-साथ ‘जनपथ’ के संयोजक मंडल व स्थानीय साहित्यकारों द्वारा किया गया। वक्ताओं ने अनंत जी के योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। कथाकार नीरज सिंह ने उनके रचनात्मक संघर्ष और प्रकाशकीय चेतना का विस्तार पूर्वक जिक्र किया। कवि-कहानीकार जितेंद्र कुमार व ओम प्रकाश मिश्र ने भी क्रमश: उनके जन सरोकारों तथा रचनात्मक जीवटता की याद दिलाई। उपस्थित सभी लोगों ने महत्वपूर्ण रूप से यह रेखांकित किया कि उन्होंने साहित्य के गहरे सरोकारों को आजीवन जीया।
इस अवसर प्रो. रविंद्र नाथ राय, श प्रो. दिवाकर पाण्डेय, प्रो. अयोध्या प्र. उपाध्याय, प्रो. बलिराज पाण्डेय, प्रो. मृत्युंजय सिंह, प्रो. नवनीत राय, सुमन कुमार सिंह, संतोष श्रेयांश, जितेंद्र शुक्ल, जनार्दन मिश्र, राजाराम प्रियदर्शी, ओमप्रकाश मिश्र, सुनील चौधरी, शिवदान सिंह, सूर्यप्रकाश, अमित मेहता, विक्रांत कुमार, राकेश ओझा ‘गुड्डू’, डा. शीलभद्र, अनिरुद्ध कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, कन्हैयाजी, रेणु मिश्र तथा ममता मिश्र आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। दूरभाष पर सुधीर सुमन, बलभद्र, सुनील श्रीवास्तव, अखिलेश, अरुण शीतांश, शौकत हयात, शेषनाथ पाण्डेय, सुरेश कांटक, राकेश कुमार सिंह, चंद्रेश्वर, हरेराम सिंह आदि साहित्यकारों ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का संचालन जसम के सचिव सुमन कुमार सिंह ने किया।

Related posts

अग्नि प्राइम’ बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा तट से डीआरडीओ ने किया सफल उड़ान परीक्षण।

rktvnews

जगजीवन राम

rktvnews

कोरबा:स्थापित गांव को बेदखल कर विस्थापितों के पुनर्वास का कारनामा करेगी एसईसीएल, माकपा ने कहा : भूमि अधिग्रहण और अवार्ड के प्रावधानों के उल्लंघन के खिलाफ होगा आंदोलन।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नई शिक्षा नीति खारिज, संघवाद को मिला बल, अब वास्तविक विकल्प पर विचार का समय।

rktvnews

भोजपुर: परशुराम सब्जी बाजार का किया गया उदघाटन।

rktvnews

बिहार: प्रधानमंत्री 22 अगस्त को करेंगे औंटा-सिमरिया 6-लेन गंगा पुल का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment