
RKTV NEWS/पटना ( बिहार)20 अगस्त।औंटा घाट–सिमरिया 6 लेन गंगा ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 22 अगस्त 2025 को किया जाएगा।
जानकारी दी गई की परियोजना की कुल लंबाई 8.15 किमी और पुल की लंबाई 1.8 किमी है। यह परियोजना उत्तर और दक्षिण बिहार को और मज़बूती से जोड़ेगी तथा क्षेत्रीय यातायात और औद्योगिक विकास को नई गति देगी। साथ ही कहा गया कि यह बिहार के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और मज़बूत कदम है।
