RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

27 जून को बहेड़ी एस.डी.सी. में, 28 जून को केवटी बी.एस.डी.सी में एवं 30 जून को घनश्यामपुर एस.डी.सी. में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

दरभंगा/बिहार 26 जून। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा मृणाल कुमार चौधरी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखण्डों के विभिन्न KYP केन्द्रों में अलग-अलग तिथियों को जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि 27 जून को बहेड़ी प्रखण्ड के एस.डी.सी. में, 28 जून को केवटी प्रखण्ड के बी.एस.डी.सी. में एवं 30 जून को घनश्यामपुर प्रखण्ड के एस.डी.सी. में *Chaitanya India Fin Credit Pvt.Ltd* द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में *Customer Relationship Executive* के कुल – 30 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित किया गया है, जिसमें 12वीं उत्तीर्ण महिला/पुरूष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन के उपरान्त प्रतिमाह 10,090/- रुपये सहित अन्य भत्ता दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि *अभ्यर्थी के पास दो पहिया वाहन एवं ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।* नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को *बिहार* में कहीं भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थियों उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Related posts

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान का सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

मुख्य सचिव के पत्र पर हो FIR, पूरे मामले की CBI जांच कराएं चंपई सोरेन : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

दरभंगा: राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता का उदघाटन।

rktvnews

देवघर:झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में किया श्रृंगार पूजन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने वायु सेना अकादमी, डंडीगल में संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा की।

rktvnews

छत्तीसगढ:क्राॅस पर्पज नाटक की प्रस्तुति के साथ भारत रंग महोत्सव का समापन।

rktvnews

Leave a Comment