RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जीविका मार्ट:जीविका दीदियों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम।

 

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अप्रैल।जिला प्रशासन भोजपुर द्वारा नवाचार को बढ़ावा देने एवं जीविका दीदियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 25 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाजार समिति परिसर, आरा में जीविका मार्ट का उद्घाटन किया गया। यह मार्ट विशेष रूप से जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों को एक संगठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
बाजार समिति, आरा के परिसर में जिले में नवाचार के तहत स्थापित यह जीविका मार्ट स्थानीय स्तर पर एक नई पहल के रूप में उभरकर सामने आया है। मार्ट के प्रारंभिक दिन ही उत्साहजनक परिणाम देखने को मिले, जहां पहले ही दिन लगभग ₹10,500 की बिक्री दर्ज की गई।
यह जीविका मार्ट नवाचार (Innovation) का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां जीविका दीदियों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पाद एवं सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे न केवल स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा, बल्कि जीविका दीदियों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त होगा। यह पहल रोजगार सृजन, आर्थिक सशक्तिकरण एवं “वोकल फॉर लोकल” की भावना को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।
मुख्यमंत्री के शुभारंभ के पश्चात बाजार समिति, आरा स्थित नवनिर्मित जीविका मार्ट में जीविका दीदियों द्वारा निर्मित/उत्पादित विभिन्न वस्तुएँ जैसे आर्ट एवं क्राफ्ट, शहद, भोजपुरी पेंटिंग, लकड़ी के खिलौने, मखाना, सिलाई घर में निर्मित कपड़े, घर की सजावटी सामग्री, सिक्की, सुजनी, एप्लिक वर्क, कृत्रिम आभूषण, जूट उत्पाद आदि की बिक्री की जा रही है।
इस मार्ट के माध्यम से जीविका दीदियों को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को बेचने के लिए एक बड़ा बाजार उपलब्ध हुआ है। यह पहल जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
भोजपुर जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अपील कि है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बाजार समिति, आरा स्थित जीविका मार्ट में पहुंचकर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन करें एवं उन्हें खरीदकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें।

Related posts

जयपुर;राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

आगामी 10 सितंबर को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक ।

rktvnews

बक्सर:12 से 24 फरवरी तक नसबंदी कराने वाले पुरुष लाभार्थियों को किया जायेगा सम्मानित: डीएम

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:छठ घाटों सहित आने-जाने वाले मार्गों की कराएं समुचित साफ-सफाई: डीएम

rktvnews

26 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिले को दी 580 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 62 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment