RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के लिए तीसरे दिन 28 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र,अब तक कुल 50 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये 78 नाम निर्देशन-पत्र।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 16 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 12 अप्रैल से जारी है। तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र के तीसरे दिन मंगलवार को 28 अभ्यर्थियों ने 51 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये। गत 12 अप्रैल से अब तक 50 अभ्यर्थियों द्वारा 78 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है कि 16 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 मुरैना में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 भिण्ड (अजा) में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 8 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 ग्वालियर में 1 अभ्यर्थी द्वारा 6 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 गुना में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 8 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 सागर में 3 अभ्यर्थी द्वारा 4 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक क्रमांक-18 विदिशा में 5 अभ्यर्थियों द्वारा 5 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 भोपाल में 7 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम निर्देशन-पत्र एवं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-20 राजगढ़ में 1 अभ्यर्थियों द्वारा 10 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र.-3 ग्वालियर एवं क्र.-20 राजगढ़ में 1-1 अभ्यर्थी द्वारा 4-4 नाम निर्देशन-पत्र भरे गये हैं। शेष नाम निर्देशन-पत्र पूर्व में जमा किये गये अभ्यर्थियों द्वारा भरे गये। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र.-29 बैतूल (अजजा) के लिये केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी द्वारा नामांकन भरा जाना है। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आज कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 19 अप्रैल है। इसके अगले दिन शनिवार, 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मंगलवार, 7 मई को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Related posts

महाकुंभ:हजारों लोगों को दे रहा रोजगार।

rktvnews

07 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

रोहतास: डीएम ने किया समाहरणालय स्थित सभी विभागों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

पुरानी अनाज मंडी में उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने किया कैंटीन का शुभारंभ!अब गरीबों को 10 रुपए में मिलेगी थाली।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोक प्रशासन में 50वें (स्वर्णिम) उन्नत व्यावसायिक कार्यक्रम (एपीपीए) में सेना, नौसेना, वायुसेना और सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment