RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्यामा प्रसाद सिंह का हुआ निध।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मार्च।न्यायिक जगत के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा उपभोक्ता संरक्षण फोरम के पूर्व अध्यक्ष 88 वर्षीय स्वर्गीय श्यामा प्रसाद सिंह का निधन रविवार की सुबह पटना में हो गया। उनके निधन से न्यायिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से न केवल न्यायिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि समाज ने एक अनुभवी एवं निष्पक्ष व्यक्तित्व को भी खो दिया है।स्व सिंह विधिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1964 में आरा बार में अधिवक्ता के रूप में किय। वै निष्पक्ष निर्णय, कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कई महत्वपूर्ण मामलों का निष्पादन किया।सेवानिवृत्ति के बाद उपभोक्ता संरक्षण फोरम के अध्यक्ष के रूप में आम लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इनके निधन पर आरा बार एसोसिएशन सहित न्यायिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related posts

आईएनएस शाल्की की कोलंबो यात्रा।

rktvnews

हाइड्रोजन ऊर्जा के व्यावसायीकरण की चुनौतियों और संभावनाओं पर विशेषज्ञों का विचार-विमर्श।

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 जून 25

rktvnews

बक्सर: नामांकन के तीसरे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने किया नामांकन।

rktvnews

भोजपुर जिला शतरंज संघ का सम्मान समारोह संपन्न

rktvnews

Leave a Comment